Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री, झारखण्ड का 6 एवं 7 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    मुख्यमंत्री, झारखण्ड का 6 एवं 7 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री, झारखण्ड का 6 एवं 7 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा

    7 दिसम्बर को पोटका में ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ के जिला स्तरीय कार्यक्रम में भाग लेना प्रस्तावित

    जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने जिला स्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ, सीओ के साथ बैठक कर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

    मुख्यमंत्री के हाथों विभिन्न योजनाओं के लाभुकों के बीच होगा परिसंपत्ति का वितरण

     

    राज्य के  मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन का 7 दिसंबर को पोटका प्रखंड के सावनाडीह फुटबॉल मैदान में जिला स्तरीय ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में भाग लेना प्रस्तावित है। उक्त कार्यक्रम के तहत 6 दिसंबर को माननीय मुख्यमंत्री का जिला में आगमन संभावित है।

    माननीय मुख्यमंत्री का जिला में आगमन एवं कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक आहूत की गई।बैठक में कार्यक्रम की सम्पूर्ण रूपरेखा की विस्तृत रूप से समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    मुख्यमंत्री, झारखंड द्वारा पोटका प्रखंड के मानपुर पंचायत स्थित सावनाडीह फुटबॉल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय ‘आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम में विभिन्न जनहितकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया जाना है।

    बैठक में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं संबंधितों को कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिया कि इस कार्यक्रम में सभी 24×7 उपलब्ध रहकर तत्परता के साथ और पूरी लगन से कार्य करेंगे जिससे की यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। उन्होंने लाभुकों के बीच वितरित किए जाने वाले परिसंपत्तियों की जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।

    इसके अलावा जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति, सावनाडीह फुटबॉल मैदान में अप्रोच रोड और बैरिकेडिंग समेत अन्य जरूरी व्यवस्था, लाभुकों का देख रेख, सभा मैदान का प्रबंधन समेत अन्य सभी महत्वपूर्ण तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की और कार्यक्रम सुव्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हो उसके लिए उचित दिशा निर्देश दिया। कार्यक्रम में आने वाले गणमान्य तथा लाभुकों के बैठने की व्यवस्था, मैदान में पेयजल आपूर्ति, शौचालय, मेडिकल टीम, एंबुलेंस की उपलब्धता तथा अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, निदेशक एनईपी श्रीमती ज्योत्सना सिंह, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एसओआर श्री दीपू कुमार, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गागराई, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, नगर निकायों के पदाधिकारी, सभी तकनीकी विभागों के पदाधिकारी व अन्य सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे

    झारखण्ड का 6 एवं 7 दिसंबर को पूर्वी सिंहभूम दौरे को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा मुख्यमंत्री
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजन्मजात तालू कटा और ओठ कटा , मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए एवं कैंसर रोगियों के पहचान लिए जांच शिविर 4 दिसंबर को लक्ष्मी नगर में
    Next Article यह जीत नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सही दिशा और स्पष्ट नीति का परिणाम है : काले

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.