Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कुंडहित:सटकी में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बीडीओ तथा सीओ ने संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्टॉल्स का लिया जायजा
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड रांची

    कुंडहित:सटकी में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बीडीओ तथा सीओ ने संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्टॉल्स का लिया जायजा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित:सटकी में आयोजित सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बीडीओ तथा सीओ ने संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न स्टॉल्स का लिया जायजा

    सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बीडीओ मोहम्मद जमाले रज़ा में दिखा मानवता,हो रही है तारीफ

    बीडीओ ने स्वयं स्वास्थ्य की जांच कराकर विभिन्न स्टॉल्स का लिया जायजा

    रिपोर्ट:निजाम खान

    जामताड़ा: बुधवार को जामताड़ा जिला के कुंडहित प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बिक्रमपुर पंचायत के सटकी सुदुरवर्ती क्षेत्र में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिक्रमपुर पंचायत के बिक्रमपुर,सटकी, सगुनीबासा,थालपोता,काठीजोड़िया,बड़ा आंकना,पांचकुड़ी,चंद्रवाद,बाघाशोला,किषटोबांधी के लगभग हजारों की संख्या में जनता पहूंच कर योजनाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित विभाग के स्टॉल पर आवेदन जमा किए। कार्यक्रम में जनता के कुल आवेदन 1981 जमा किया गया। जिसमें ऑन द स्पॉट 861 आवेदन का निष्पादन हो गया।

    अबुआ आवास योजना में देखी गयी काफी भीड़: सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में खाद्य आपूर्ति विभाग,बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित लगभग 24 विभाग के स्टॉल लगाया गया था।इन सभी स्टॉल में जो सबसे ज्यादा लोगों की भीड़ देखी व अबुआ आवास योजना के लिए लोगों की काफी भीड़ देखी गयी।भीड़ देखने पर लगता है कि क्या बिक्रमपुर पंचायत में आज भी अनेकों लोग कच्चे आवास में जीवनयापन करते हैं?

    परिसंपत्ति का वितरण: कार्यक्रम के दौरान योग्य लाभुकों को कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले रज़ा, अंचलाधिकारी अमित किस्कू,जिला परिषद सदस्या बंदना खा, उप-प्रमुख नसीबुल खान उर्फ अमीम,मुखिया बाबुधन सोरेन, समाजसेवी मनोरंजन सिंह, अतावर खान, कुतुबुद्दीन खान के हाथों बारी-बारी से सरकारी परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

    बीडीओ ने दिया मानवता का परिचय: कुंडहित बीडीओ मोहम्मद जमाले रज़ा ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के दौरान मानवता का परिचय दिया है। कार्यक्रम के दौरान कुछ खास तस्वीर सामने आई।जिसमें से एक तस्वीर यह भी पाया गया बीडीओ मोहम्मद जमाले रज़ा कार्यक्रम में गरीब-गुरबे को नाश्ता-पानी देते नज़र आए। बीडीओ के इस दरियादिली का स्थानीय लोग काफ़ी तारीफ कर रहे हैं।

    विभिन्न स्टॉल्स का लिया जायजा: बीडीओ मोहम्मद जमाले रज़ा तथा सीओ अमित किस्कू ने संयुक्त रूप से जनप्रतिनिधियों के साथ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लगे लगभग 24 स्टॉल्स का जायजा लिया।मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।कहा गया किसी भी हाल में योग्य लाभुक सरकारी लाभ से वंचित न रहे।इसका संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ख्याल रखेंगे।

    क्या कहते हैं बीडीओ: बीडीओ मोहम्मद जमाले रज़ा ने कहा अबुआ आवास सरकार की सबसे फोकस स्कीम है।वहीं गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में बताते हुए कहा कि यह योजना वैसे ग़रीब छात्र/छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा जो पैसे के अभाव में आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते हैं।

    क्या कहते हैं सीओ: कुंडहित सीओ अमित किस्कू ने कहा इस कार्यक्रम में जमीन संबंधित जैसे कि रसीद निर्गत करना, ऑनलाइन म्यूटेशन,जाती प्रमाण पत्र ,आय प्रमाण पत्र सहित आदि योजनाओं से संबंधित लोगों के समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।इस कार्यक्रम में पूर्ण रूप से ख्याल रखा जा रहा है कि किसी भी सुरत में योग्य लाभुक सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए।

    बीडीओ ने स्वयं स्वास्थ्य जांच कराकर स्टॉल का लिया जायजा: बीडीओ मोहम्मद जमाले रज़ा ने विभिन्न स्टॉल्स का जायजा लेने के दौरान स्वयं स्वास्थ्य विभाग स्टॉल्स पर स्वास्थ्य की जांच कराया। मौके पर सभी स्टॉल्स का जायजा लेने के दौरान बीडीओ ने संबंधित स्टॉल्स के अधिकारी व कर्मचारी को निर्देश दिया गया कि लोगों को योजनाओं से संबंधित पूर्ण रूप से जानकारी दे।ताकी योग्य लाभुक अधिक से अधिक इस कार्यक्रम में सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंत जेवियर्स स्कूल पर्रा के वाहन चालक ने पांच वर्षीय दो बच्ची को बनाया अपना हवस का शिकार
    Next Article पुनरीक्षण कार्य में धीमी प्रगति को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने जताई नाराजगी; तेजी लाने हेतु दिए आवश्यक दिशा निर्देश

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.