Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किसानों को ससमय बीज उपलब्ध कराने, दलहन और तिलहन को बढ़ावा देने का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    किसानों को ससमय बीज उपलब्ध कराने, दलहन और तिलहन को बढ़ावा देने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 29, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में कृषि विभाग(कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन,गव्य विकास, सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आहूत संपन्न

    किसानों को ससमय बीज उपलब्ध कराएं, दलहन और तिलहन को दें बढ़ावा

    आज दिनांक 29.11.2023 को कृषि विभाग(कृषि/आत्मा/उद्यान), मत्स्य, पशुपालन,गव्य विकास,सहकारिता विभाग एवं भूमि संरक्षण विभाग की मासिक समीक्षा बैठक उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आहूत किया गया।

    बैठक में सुखाड़, वर्षापात की स्थिति, एग्री स्मार्ट ग्राम योजना, खरीफ फसल आच्छादन एवं बीज वितरण, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना, पीएम किसान, खरीफ बीज वितरण, रबी बीज वितरण, लाभुक कृषकों के भूमि अभिलेखों को पोर्टल पर अपलोड करने संबंधित अद्यतन स्थिति, उर्वरक की उपलब्धता, मत्स्य के अंतर्गत वेद व्यास आवास योजना, तालाब जलाशय, समेकित मत्स्य पालन एवं राजस्व वसूली तथा भूमि संरक्षण के अंतर्गत तालाब जीर्णोद्धार, परकोलेशन टैंक, डीप बोरिंग पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन योजना आदि की समीक्षा कर विभिन्न संचालित योजनाओं में अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया गया।

    समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने पीएम किसान योजना के लाभुक कृषकों के ई केवाईसी, भूमि अभिलेख को पोर्टल पर अपलोड करने संबंधित अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उपायुक्त ने लंबित ई केवाईसी पूर्ण करने एवं डाटा अपलोड करने का निर्देश दिया।

    उपायुक्त ने बैठक के दौरान कहा कि जिले में वर्षापात की स्थिति की जानकारी ली। बताया गया की जून से नवंबर तक में सामान्य वर्षा के स्थान पर 29.7 प्रतिशत वर्षापात कम हुआ है। ऐसे में कम बारिश के अनुरूप कृषि कार्य करने दलहन तिलहन को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जमीन परती न रखें, कुछ न कुछ लगाएं, उन्हें कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दें एवं लाभ दें। वहीं उन्होंने किसानों को ससमय बीज देने का निर्देश दिया।

    इसके अलावा बैठक में एग्री स्मार्ट विलेज, धान अधिप्राप्ति को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    समीक्षा के दौरान उन्होंने उद्यान विभाग की योजनाओं के तहत मिर्च, ओल, अदरक, कीट रहित सब्जी उत्पादन, फूलों की खेती, पपीता की खेती आदि विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा कर उद्यान विकास को बढ़ावा देने का निर्देश दिया। वहीं भूमि संरक्षण के द्वारा तलब जीर्णोद्धार, पार्कोलेशन टैंक, डीप बोरिंग आदि की समीक्षा किया। उपायुक्त ने कहा कि जितने भी तालाब बन रहे हैं या जीर्णोद्धार हो रहा है। लोग सभी में मत्स्य पालन करें एवं अपनी आमदनी को बढ़ा सकें।

    इसके अलावा बैठक में मत्स्य विभाग द्वारा बताया गया की वेद व्यास आवास योजना के तहत 22 लक्ष्य दिया गया एवं जांच प्रक्रिया में हैं, जिसे उपायुक्त द्वारा जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    उपायुक्त द्वारा पशुपालन, सहकारिता सहित अन्य का समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी श्री रिजवान अंसारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ विद्यासागर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी कर्मी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में महाप्रबंधक दक्षिण-पूर्व रेलवे, कोलकाता , डीआरएम रांची रेल मंडल जसमीत सिंह बिंद्रा एवं सीनियर डीसीएम निशांत कुमार ने मुलाकात की
    Next Article शिविर के माध्यम से लोगों को दी गई योजनाओं की जानकारी,कई लाभुकों की समस्याओं का ऑन स्पॉट हुआ समाधान

    Related Posts

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठेकेदार की लापरवाही से संकट में मां रंकिनी मंदिर, धीमी निर्माण गति पर भक्तों और समिति में नाराजगी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    जुगसलाई फायरिंग कांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, झारखंड सरकार की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    राजनगर में 6 किलोमीटर सड़क निर्माण का शिलान्यास, चम्पाई सोरेन बोले- गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना लक्ष्य

    लक्ष्मीनगर स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर भड़कीं विधायक पूर्णिमा साहू, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

    दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग से मिले अमरप्रीत सिंह काले, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर में ADG ने की कोल्हान क्षेत्र की पुलिस व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

    जामताड़ा में ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण संपन्न

    विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सभी पात्र मतदाताओं को जोड़ने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.