Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार की अध्यक्षता में परिसदन सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार की अध्यक्षता में परिसदन सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार की अध्यक्षता में परिसदन सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक संपन्न

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने नाला विधानसभा अंतर्गत कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर भौतिक स्थिति से हुए अवगत, कई बिंदुओं पर दिए अहम दिशा निर्देश

    आज दिनांक 27.11.2023 को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री के. रवि कुमार (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में परिसदन सभागार में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 को लेकर चल रहे कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक आहूत किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एसएसआर 2024 से जुड़े अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।

    वहीं बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित अब तक हुई प्रगति की समीक्षा करते हुए बचे हुए कार्यों को ससमय निष्पादित करने का निर्देश दिया, साथ ही मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के आलोक में नए मतदाताओं को जोड़ने, मृत मतस्ताओं के नाम सूची से हटाने,सहित अन्य संबंधित कार्यों में तेजी लाने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े कार्यों में कोताही नहीं बरतें अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने अभियान के दौरान स्कूली बच्चों को भी निर्वाचन साक्षरता क्लब के तहत निर्धारित प्रोजेक्ट वर्क करवाये जाने की बात कही। साथ ही सभी संबंधित पदाधिकारी को निदेश देते कहा कि शत प्रतिशत सुयोग्य मतदाताओं के साथ-साथ आदिम जनजातियों, बेघर लोगों, 80 साल से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, थर्ड जेंडर और ट्रांसजेंडर, दिव्यांगजनों मतदाता सूची से जोड़ने की आवश्यकता है, ताकि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शत प्रतिशत मतदाताओं को मतदाता सूची से जोड़ा जा सके। जिसके पश्चात दिनांक 05 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।

    *मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का किया भौतिक निरीक्षण*

    इससे पूर्व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड श्री के. रवि कुमार (भा०प्र०से०) ने 08 नाला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मतदान केंद्रों का भ्रमण कर मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य 2024 के प्रगति की समीक्षा की।
    इस दौरान वे मतदान केंद्र संख्या 18 उत्क्रमित मध्य विद्यालय भवन मूरीडीह, 8, मध्य विद्यालय फतेहपुर पूर्वी भाग, जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 214,320,321,322 बारी बारी से निरीक्षण किया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने आम मतदाताओं से वार्तालाप कर यह जानने का प्रयास किया कि उनके परिवार में कोई पात्र मतदाता छूटा नहीं है। उन्होंने जानकारी लिया कि क्या बीएलओ उनके घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं?

    इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों का सूची में नाम नहीं है, उनका नाम सूची में जुड़वाएं। वहीं उन्होंने कहा कि वैसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो गई है और उनका नाम अभी भी सूची में मौजूद है। उसका सत्यापन करते हुए सूची से हटाएं। वहीं निर्देश देते हुए कहा कि कोई मतदाता छूटे नहीं, सभी पात्र मतदाताओं का नाम सूची में दर्ज हो जाए।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उपरोक्त के अलावा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी नाला सह अपर समाहर्ता श्री सुरेन्द्र कुमार, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री गोपाल कृष्ण झा, जिला शिक्षा अधीक्षक श्री दीपक राम, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुश्री ममता मरांडी सहित अन्य संबंधित अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोशिश संस्था के संरक्षक समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने नगर कीर्तन के स्वागत व सेवा में लगाया स्टॉल
    Next Article गुरुनानक देव जी की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे – काले

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.