Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह साहित्यकार बाल मुकुन्द गुप्त की जयंती कार्यक्रम आयोजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह साहित्यकार बाल मुकुन्द गुप्त की जयंती कार्यक्रम आयोजित

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक ‘काव्य कलश’ सह साहित्यकार बाल मुकुन्द गुप्त की जयंती कार्यक्रम आयोजित

    साहित्य समिति, तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक *’काव्य कलश’ सह साहित्यकार बाल मुकुन्द गुप्त की जयंती* कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन, साहित्य समिति के सह सचिव श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी ने किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में वाराणसी से पधारे विश्व भोजपुरी सम्मेलन के राष्ट्रीय महासचिव डाॅ० अशोक कुमर सिंह मंचासीन रहे । मौके पर स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन साहित्य समिति के सचिव डाॅ० अजय कुमार ओझा द्वारा किया गया ।
    कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्पण कर किया गया । तत्पश्चात् कार्यक्रम में डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ के सरस्वती वंदना के बाद श्री ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने साहित्यकार बाल मुकुन्द गुप्त जी का साहित्यिक जीवन परिचय प्रस्तुत किया । कार्यक्रम के अगले सत्र में साहित्य समिति द्वारा मुख्य अतिथि डाॅ० सिंह को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ एवं श्रीफल प्रदान कर सम्मानित किया गया । इसके उपरान्त डाॅ० सिंह ने अपने संबोधन के दौरान वाराणसी में भोजपुरी के लिए हो रहे क्रियाकलापों से सबों को अवगत कराया तथा आगे साल होने वाले विश्व भोजपुरी सम्मेलन में यहाँ के साहित्यकारों को आमंत्रित किया ।
    तत्पश्चात ‘काव्य कलश’ के अन्तर्गत उपस्थित शहर के २५ नामचीन कवियों ने स्वरचित काव्य पाठ किया । जिनमें सर्वश्री / श्रीमती माधवी उपध्याय, वीणा पाण्डेय ‘भारती, हरिहर राय चौहान, प्रदीप कुमार मिश्र, यमुना तिवारी ‘व्यथित’, शीतल प्र. दूबे, हरि किशन चावला , जितेश तिवारी, शिव नन्दन सिंह, कुमार राजेन्द्र गोस्वामी, दिव्येन्दु त्रिपाठी,कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ बलबिन्दर सिंह ,लक्ष्मी सिंह रुबी, प्रतिभा प्रसाद कुमकुम, लखन विक्रांत, सतोष कुमार चौबे ,शकुंतला शर्मा,भंजदेव देवेन्द्र कुमार ‘व्यथित’, ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र , सुरेश चन्द्र झा, डाॅ० राकेश कुमार पाण्डेय,अजय प्रजापति, प्रदीप सिंह एवं डाॅ० संजय पाठक ‘सनेही’ प्रमुख रहे । कार्यक्रम के अंत में सामुहिक राष्ट्रगान हुआ ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगर कीर्तन में जिला कांग्रेस कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में शामिल हुए
    Next Article सामूहिक कीर्तन करने से शारीरिक शक्ति के साथ साथ मानसिक शक्ति भी एक ही भाव धारा में बहने लगती है

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.