Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देशभर में कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    देशभर में कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर

    देशभर में कार्तिक पूर्णिमा पर नदी घाटों में उमड़ा आस्था का सैलाब

    पवित्र संगम पर लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी

    दिन- दुखियों और साधु- संतों को किया दान, किन्नरों से श्रद्धालुओं ने लिया स्वैच्छिक दान

    आज कार्तिक पूर्णिमा है. सनातन धर्म में कार्तिक स्नान का विशेष महत्व है. देशभर में नदी घाटों और पवित्र संगम पर अहले सुबह से ही श्रद्धालु कार्तिक स्नान करने जुटे और आस्था की डुबकी लगाकर अपना और अपने परिवार के सुख- शांति और समृद्धि की कामना की. इस दौरान श्रद्धालुओं ने हवन- पूजन के साथ दीन- दुखियों और साधु- संतों को दान कर उनका आशीर्वाद लिया. साथ ही सदियों से किन्नरों से स्वैच्छिक दान लेकर परंपराओं का निर्वहन किया. मान्यता है कि किन्नरों को दान देने के बाद उनसे स्वैच्छिक दान लेने से धन- धान्य की वृध्दि होती है. इधर लौहनगरी जमशेद पुर में भी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अहले सुबह से ही लोग पवित्र स्वर्णरेखा और खरकई नदी में आस्था की डुबकी लगाकर यज्ञ- हवन और दान- पुण्य में जुटे रहे. नदी किनारे स्नान करने आए लोगों का हुजूम उमर पड़ा. सोनारी के दोमुहानी नदी तट पर भारी संख्या में लोग स्नान करने पहुंचे यहां की खासियत है कि यहां दो नदियों का संगम है और लोग बड़े आस्था के साथ यहां डुबकी लगाते हैं. वैसे कार्तिक पूर्णिमा हिंदुओं के लिए साल का अंतिम पर्व भी माना जाता है. इसके एक पखवाड़े बाद खरमास की शुरुआत होगी जो 14 जनवरी तक चलेगा. इस दौरान कोई धार्मिक अनुष्ठान नहीं होंगे. पुनः मकर स्नान के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेक राज्यवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की
    Next Article बोकारो थर्मल पावर प्लांट का गेट जाम

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.