Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान की 199 सीटों पर वोटिंग जारी, प्रधानमंत्री मोदी ने की मतदान की अपील
    Breaking News Headlines

    राजस्थान की 199 सीटों पर वोटिंग जारी, प्रधानमंत्री मोदी ने की मतदान की अपील

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    जयपुर. राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू. नई सरकार चुनने के लिए जनता पूरी तरह तैयार दिखाई दे रही है. सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ. मतदान शाम 6 बजे तक होगा. राज्य में 200 सीटों में से 199 सीटों पर मतदान होना है, यहां सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में सीधा मुकाबला माना जा रहा है. मतदान केंद्रों पर पदस्थ अधिकारियों ने कहा कि पूरी टीम मतदान के लिए पूरी तरह तैयार है. मतदान के मद्देनजर लोगों के लिए कई तरह की सुविधाएं रखी गई हैं.

     

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए आज वोट डाले जाएंगे। सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग कर वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने जा रहे राज्य के सभी युवा साथियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।

     

    विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी, बीजेपी प्रत्याशी अजीत सिंह मेहता और कांग्रेस प्रत्याशी मंत्री मुरारी लाल मीणा ने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मतदान कर दिया है. दीया कुमारी ने जहां कांग्रेस सरकोर को निशाने पर लिया, वहीं दूसरी और मीणा ने कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया.

    जयपुर में झोटवाड़ा से खबर। सिंवार गांव में मतदान केंद्र पर ईवीएम खराब होने की सूचना है। बूथ क्रमांक 200 पर ईवीएम खराब है। जिस वजह से मतदान का कार्य रुका हुआ है। पोलिंग बूथ पर दूसरी ईवीएम मंगवाई जा रही है। अजमेर में पोलिंग बूथ पर ईवीएम खराब होने की सूचना है। सेंट फ्रांसिस स्कूल केंद्र में ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित हो गया है। इस केंद्र पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हुआ है। निर्वाचन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच कर समस्या का निदान कर रह हैं।

    राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान शुरू हो गया है। मतदाता पूरे उत्साह से भरे हुए हैं। सुबह 7 बजे से पहले ही मतदान केंद्रों पर लाइन में आकर खड़े हो गए। जब सात बजे मतदान शुरू हुआ तो लोगों ने अपने मत डाले। उसके बाद अलग-अलग मतदान केंद्रों पर बने Selfie Point पर फोटो खींचवाने की होड़ लगी हुई है। Selfie खींचवाने के बाद वोटरों और उनके साथ आए लोगों के चेहरे खुशी से खिले हुए हैं।

    बीकानेर में सुबह 7 बजने के साथ ही मतदान शुरू हो गया है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल ने अपने पूरे परिवार के साथ बीकानेर पूर्व के किसामीदेसर के बूथ संख्या 174 पर पहुंचकर मतदान किया। इसके अलावा बीकानेर पश्चिम से भाजपा प्रत्याशी जेठानंद व्यास ने भी सुबह 7.15 बजे मतदान करने के लिए पहुंचे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमिडिल-ईस्ट के पास से गुजरने वाले विमान अचानक भटक रहे, डीजीसीए ने जताई चिंता, जारी की एडवाइजरी
    Next Article सीजफायर के बाद हमास ने थाईलैंड के मजदूरों समेत 25 बंधकों को किया रिहा

    Related Posts

    टाटा से वाराणसी के लिए रेखा लग्जरी बस सेवा शुरू

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    जनगणना 2027 के लिए कलादलों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा से वाराणसी के लिए रेखा लग्जरी बस सेवा शुरू

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    जनगणना 2027 के लिए कलादलों को दिया गया प्रशिक्षण, 16 मई से शुरू होगा मकान सूचीकरण

    अफवाहों से न घबराएं, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: उपायुक्त

    रॉयल भूमिहार परिवार जमशेदपुर ने मनाया शहीद बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस

    विधायक द्वारा दो सड़कों का शिलान्यास, 3.33 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    आनन्दमार्ग प्रचारक संघ द्वारा योग एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित

    बड़ा गम्हरिया में चार दिवसीय शिवगाजन पूजा का भव्य शुभारंभ, 190 भोक्ताओं ने लिया संकल्प

    यूसील अधिकारी राजेश प्रसाद के पुत्र अभिनव कुमार ने 12वीं में 91.4% अंक लाकर स्कूल में पाया द्वितीय स्थान

    समाजसेवी रानी गुप्ता की पहल से दहेज प्रताड़ना पीड़िता रोशनी को मिला न्याय, प्रशासन ने दिलाई ससुराल में सुरक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.