Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आज पाकुड़ प्रखंड के तीनों मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ प्रखंड कार्यालय में व्याप्त बिचौलिया प्रथा एवं अनियमितता के विरोध में प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़ के….
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आज पाकुड़ प्रखंड के तीनों मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ प्रखंड कार्यालय में व्याप्त बिचौलिया प्रथा एवं अनियमितता के विरोध में प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़ के….

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 24, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज पाकुड़ प्रखंड के तीनों मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकुड़ प्रखंड कार्यालय में व्याप्त बिचौलिया प्रथा एवं अनियमितता के विरोध में प्रखंड विकास पदाधिकारी पाकुड़ के द्वारा उपायुक्त पाकुड़ को एक मांग पत्र समर्पित किया। जिसका नेतृत्व तीनों मंडलों के मंडल अध्यक्ष सदानंद रजवार,अरुण चौधरी एवं मनोरंजन सरकार ने किया।मांग पत्र सौंपने के लिए पाकुड़ प्रखंड के गांव से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।उक्त अवसर पर भाजपा नेता अनुग्राहित प्रसाद साह एवं जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय विशेष रूप से उपस्थित थे।बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ता योजनाओं एवं लाभुकों के चयन में हो रहे भेदभाव के प्रति नारा लगाते हुए आक्रोश व्यक्त कर रहे थे।
    ज्ञापन सौपने के उपरांत भाजपा नेता अनुग्राहित प्रसाद साह ने बताया कि पाकुड़ जिले के विशेष रूप से पाकुड़ प्रखंड में विगत तीन-चार वर्षो से सारे प्रावधान को ताख पर रखकर फर्जी ग्राम सभा आमसभा के माध्यम से बिचौलियों के अनुसार योजनाओं एवं लाभुकों का चयन किया जा रहा है।विशेष रूप से आवास योजनाओं के लाभुकों के चयन में दलित आदिवासी एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के गरीबों की भारी उपेक्षा हुई है। वित्तीय वर्ष 2022-23,23-24 के अंबेडकर आवास योजना के लाभुकों की सूची अगर देखा जाए तो लाभुकों के चयन में प्रखंड प्रशासन द्वारा भरी अनियमितता बर्ती गई है। जिसमें भेदभाव साफ झलकता है। श्री शाह ने अंबेडकर आवास योजना 2023-24 की सूची को रद्द करते हुए नए सिरे से लाभुकों के मांग किया है।
    भाजपा जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय ने उपायुक्त से मांग किया है कि अबुआ आवास योजना के लाभुकों के चयन में दलित आदिवासी एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के गृहविहीन को प्राथमिकता दी जाए। ऐसा भी देखा गया कि संबंधित कर्मचारी अधिकारी के मिली भगत से आवास के विभिन्न योजनाओं में एक ही परिवार के सदस्यों को लाभ दिया गया है,साथ ही पुराने आवास एवं अपने अधूरी आवास को पूरा कर आवास योजना के राशि का बंदरबांट भी खुब किया है जो जांच का विषय है।
    अगर प्रशासन हमारे मांग पर गंभीरतापूर्ण विचार नहीं करती है तो आने वाले दिनों में भाजपा पाकुड़ ग्रामीण के कार्यकर्ता आंदोलन को बंद होंगे।
    आज के कार्यक्रम में मुखिया निपु सरदार प्रवीण मंडल मंगल हांसदा सादेकुल बहादुर मंडल भुटू कुनाई निरेन रविदास गुलाम अंबिया मुरसलीम शेख कालू राजवंशी लोरी राजवंशी जितेन राजवंशी सुकुमार कुनाई अक्षय मंडल धीरेन मंगल संतोष राजवंशी उत्तम पाल सुजन दास दिलीप सरकार अशोक सरकार फुन्नू रावत मोती सरकार शरद सरकार जीतू सरकार विश्वनाथ घोष दुलाल रविदास सहित सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत तार कंपनी के समीप रहने वाले किन्नर के दो गुटों में हिंसक झड़प का मामला सामने आया है. जिसमें एक किन्नर गंभीर रूप से घायल हुई है
    Next Article झारखण्ड राज्य का पहला ओटीटी प्लेटफार्म सीनेमैजीक्स का लॉन्चिंग सेरेमोनी का आयोजन शुक्रवार कों आयोजित किया गया, झारखण्ड राज्य के मंत्री चम्पाई सोरेन के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया

    Related Posts

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    November 9, 2026

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.