Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्तान ने दिल्ली में स्थाई रूप से बंद किया अपना दूतावास
    Breaking News Headlines

    अफगानिस्तान ने दिल्ली में स्थाई रूप से बंद किया अपना दूतावास

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 24, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अफगानिस्तान ने दिल्ली में स्थित अपने दूतावास को स्थाई रूप से बंद करने की घोषणा की. आधिकारिक बयान जारी करते हुए भारत में अपने राजनयिक मिशन को बंद करते हुए अफगान दूतावास की ओर से कहा गया, भारत सरकार की ओर से लगातार चुनौतियों के कारण 23 नवंबर 2023 से दिल्ली में अफगान दूतावास को स्थाई रूप से बंद करने का फैसला किया गया.

    अफगान दूतावास की ओर से कहा गया कि यह कदम बीते 30 सितंबर को परिचालन बंद करने के बाद लिया गया. हमें उम्मीद थी की भारत सरकार का रुख अनुकूल रूप से बदल जाएगा. अफगानी दूतावास की तरफ से कहा गया कि इस निर्णय को कुछ लोग आंतरिक संघर्ष बताने की कोशिश करेंगे. इसमें बताया जाएगा कि इसके पीछे वो राजनयिक शामिल हैं जिन्होंने तालिबान के प्रति अपने रवैये को बदल लिया है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय नीति और हितों में व्यापक बदलाव का परिणाम है.

    भारत में रह रहे अफगानी नागरिकों का अफगान दूतावास कार्यकाल में उनका समर्थन करने पर आभार जताया है. अफगान दूतावास ने कहा कि सीमित संसाधन और शक्तियों के बावजूद उन्होंने काबुल में वैध सरकार की अनुपस्थिति के बिना नागरिकों के बेहतरी के लिए अथक प्रयास किया है. अफगान दूतावास ने बताया कि बीते 2 साल और 3 महीनों से अफगानी शरणार्थी, विद्यार्थी, व्यापारियों ने अधिक संख्या में भारत छोड़ा है. अगस्त 2021 से अब तक बहुत ही कम नए वीजा जारी किए गए हैं. उन्होंने आगे कहा कि हम अफगानी समुदायों से कहना चाहते हैं कि हमने पारदर्शिता, जवाबदेही और भारत के साथ ऐतिहासिक संबंधों और द्विपक्षीय संबंधों को ध्यान में रखते हुए अफगानिस्तान की सद्भावना और हितों के आधार पर प्रतिबद्धता के साथ दूतावास को संचालित किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार के पांच जिलों में एन आई ए की एक साथ छापेमारी
    Next Article रामलला के मंदिर में पुजारी बनने के लिए लगी होड़, आए 3000 आवेदन

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.