Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ और चेन्नई के एसआरआइएचईआर के बीच हुआ एमओयू, हेल्थकेयर प्रोफेशनल को उपलब्ध करवाया जायेगा वर्ल्ड क्लास पाठ्यक्रम
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एक्सएलआरआइ और चेन्नई के एसआरआइएचईआर के बीच हुआ एमओयू, हेल्थकेयर प्रोफेशनल को उपलब्ध करवाया जायेगा वर्ल्ड क्लास पाठ्यक्रम

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ और चेन्नई के एसआरआइएचईआर के बीच हुआ एमओयू, हेल्थकेयर प्रोफेशनल को उपलब्ध करवाया जायेगा वर्ल्ड क्लास पाठ्यक्रम

    देश की प्रसिद्ध मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट एक्सएलआरआइ और श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च ( एसआरआइएचईआर) के बीच 21 नवंबर 2023 को एक एमओयू हुआ है. हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए उक्त दोनों संस्थाएं संयुक्त रूप से कार्य करेंगी. साथ ही हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खास तौर पर एक कोर्स डिजाइन किया जायेगा, जो हेल्थकेयर क्षेत्र के लिए प्रबंधन कार्यक्रम व सहयोगात्मक अनुसंधान के लिए मददगार होगा. हेल्थ केयर क्षेत्र में रिस्पांसिबल प्रोफेशनल को खास तौर पर तैयार करने के लिए दोनों ही संस्थान प्रबंधन संयुक्त रूप से प्रयास करेगी. एसआरआइएचईआर कैंपस में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उक्त एमओयू पर संयुक्त रूप से दोनों ही संस्थानों के पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किया. जिसमें एक्सएलआरआइ दिल्ली कैंपस के डायरेक्टर केएस. काश्मीर, एसआरआइएचईआर के वीसी डॉ उमा शेकर, प्रोवीसी डॉ महेश वाकामुडी, रजिस्ट्रार डॉ रूपा नागराजन, फाइनांस के डायरेक्टर जे. रवि शंकर, लीगल सर्विस के जीएम डॉ टीए श्रीनिवासन, एकेडमिक ऑफिसर डॉ आर शिव कुमार, एसआरएफएमएस के प्रिंसिपल डॉ शेलवम जेशाह, एक्सएलआरआइ के फैकल्टी डॉ परमज्योत सिंह और डॉ संतोष संगेम उपस्थित थे.

    मौके पर मौजूद फादर काश्मीर ने कहा कि भारत की सतत और समावेशी विकास की यात्रा में सस्ती, सुलभ, उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है. हमें भारतीय स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र से संबंधित अत्याधुनिक प्रबंधन प्रथाओं में प्रशिक्षित बड़ी संख्या में पेशेवरों की आवश्यकता होगी. हम देश के भविष्य की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करने के अपने प्रयास में एसआरआइएचईआर के साथ साझेदारी करके बेहद उत्साहित हैं. साथ ही इसे 2030 तक सार्वभौमिक स्वास्थ्य देखभाल प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का हिस्सा करार दिया. वहीं, एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के डायरेक्टर फादर. जॉर्जसेबेस्टियन ने कहा, “हमारे प्लैटिनम जुबली वर्ष में, एसआरआइएचईआर के साथ यह साझेदारी राष्ट्र की बेहतरी के लिए काम करने वाले दोनों अग्रणी संस्थानों के लिए नए रास्ते खोलने में मदद करेगी. कहा कि देश के लिए अत्यधिक कुशल, जिम्मेदार, नैतिक स्वास्थ्य देखभाल पेशेवरों को प्रदान करने की दिशा में यह एमओयू मील का पत्थर साबित होगा. वहीं, डॉ. उमा सेकर ने कहा कि यह एमओयू स्वास्थ्य देखभाल शिक्षा और प्रशिक्षण में एक बड़ी उपलब्धि है, जिससे निस्संदेह देश भर के स्वास्थ्य पेशेवरों को लाभ होगा. डॉ. महेश वकामुदी ने एक्सएलआरआई के साथ एसआरआईएचईआर के इस एमओयू को हेल्थ केयर एजुकेशन के परिदृश्य में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक शानदार छलांग बताया है.

    उक्त कोर्स को अप्रैल 2024 में लांच किया जायेगा. विदित हो कि एक्सएलआरआइ जमशेदपुर की स्थापना वर्ष 1949 में हुई थी जबकि एसआरआइएचईआर मेडिकल कॉलेज की स्थापना 1985 में हुई थी. जबकि 1994 में इसे डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा प्राप्त हुआ. एक्सएलआरआइ जमशेदपुर द्वारा देश में पहली बार इंडस्ट्रियल वेलफेयर परफुल टाइम मैनेजमेंट कोर्स की शुरुआत की गयी थी. उक्त दोनों प्रीमियर संस्थान के बीच एमओयू होने से दोनों ही संस्थान प्रबंधन में उत्साह है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुसाबनी के ऊपरबांदा जंगल में करंट से पांच हाथियों की हुई मौत से बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए वन्य प्राणी को सुरक्षित रखने की मांग की है
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.