Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार ….
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार ….

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार *श्री वसंत जमशेदपुरी* (मामचंद अग्रवाल) की दो पुस्तकें *”ससुराला” ( मुक्तक संग्रह ) तथा ” महकती हुई रात होगी” (गजल संग्रह) का लोकार्पण*

    सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकार *श्री वसंत जमशेदपुरी* (मामचंद अग्रवाल) की दो पुस्तकें *”ससुराला” ( मुक्तक संग्रह ) तथा ” महकती हुई रात होगी” (गजल संग्रह) का लोकार्पण* किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में अरका जैन विश्वलिद्यालय के निदेशक डाॅ० अंगद तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि तुलसी भवन के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका, कोषाध्यक्ष श्री विमल कुमार जालान, श्री संदीप मुरारका तथा श्रीमती विजय लक्ष्मी वेदुला मंचासीन रहे ।
    कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के न्यासी श्री अरुण कुमार तिवारी तथा संचालन डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘ भारती ‘ ने की ।
    दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई । सरस्वती वंदना श्रीमती माधवी उपाध्याय ने प्रस्तुत किया । स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव श्री प्रसेनजित तिवारी ने दिया । लोकार्पित पुस्तक “ससुराला” पर पाठकीय प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री दिव्येन्दु त्रिपाठी ने कहा कि सरल और सरस शैली में सधे हुए छंद में ‘ससुराला’ बहुत कुछ संदेश देनेवाली है जो जीवन में माधुर्य का संदेश देती है । जबकि श्री ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र ने गजल संग्रह “महकती हुई रात होगी” पर बोलते हुए कहा कि यह पुस्तक हिंदी ग़ज़लों का बहुत ही भावपूर्ण संग्रह है । इसमें श्रृंगार के विभिन्न पक्षों को चिन्हित किया गया है।
    इसके बाद रचनाकार का परिचय श्रीमती प्रतिभा प्रसाद एवं कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन श्री कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’ द्वारा दी गई ।
    इस अवसर पर मुख्य रुप से सर्वश्री / श्रीमती यमुना तिवारी व्यथित, डाॅ० अजय ओझा, नीलिमा पाण्डेय, सुरेश चन्द्र झा, डाॅ० संध्या सिन्हा, राजेन्द्र साह राज, राजेश चरण, आरती श्रीवास्तव, बलविन्दर सिंह, लखन विक्रान्त, उपासना सिन्हा, रीना सिन्हा, सरोज सिंह, ममता कर्ण, पुनम शर्मा स्नेहिल, श्यामल सुमन, शीतल प्र. दूबे, नीलाम्बर चौधरी, जितेश तिवारी, संतोष चौबे, कवलेश्वर पाण्डेय, सूरज सिंह राजपुत, हरिकिॆशन चावला, कुमार राजेन्द्र गोस्वामी, सुनिता बेदी, मुकेश रंजन सहित शताधिक साहित्यकारों की उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मंत्रालय में 22 नवंबर 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा कृष्णा नगर, कॉलोनी रातू रोड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.