Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्मामाइंस इस्प्लांट बस्ती के फायरिंग में घायल प्रवेश कुमार के परिजनों से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाकात
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बर्मामाइंस इस्प्लांट बस्ती के फायरिंग में घायल प्रवेश कुमार के परिजनों से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाकात

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 22, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बर्मामाइंस इस्प्लांट बस्ती के फायरिंग में घायल प्रवेश कुमार के परिजनों से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने की मुलाकात, एसएसपी किशोर कौशल से की दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, कोलकाता न्यूरो साइंस के डॉक्टर से बेहतर ईलाज हेतु किया आग्रह

    जमशेदपुर। जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र स्थित ईस्ट प्लांट बस्ती में झामुमो नेता द्वारा फायरिंग में घायल प्रवेश कुमार के परिजनों से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने मुलाकात की। कुणाल षाड़ंगी ने घटना की पूरी जानकारी लेकर परिवारजनों का हौसला बढ़ाया और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने कोलकाता न्यूरो साइंस के डॉक्टर से फ़ोन पर बात करते हुए शीघ्र बेहतर इलाज करवाने का आग्रह किया। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल से भी बात कर गोली चालन में संलिप्त फरार अभियुक्त के अविलंब गिरफ्तारी का आग्रह किया। उन्होंने युवा प्रवेश कुमार के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना को दुःखद बताते हुए कहा कि दुःख की इस घड़ी में वे स्वयं और भाजपा संगठन उनके साथ खड़ी है। इस मामले में किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर बिना किसी संकोच के उनसे संपर्क करें। उन्होंने परिवारजनों को इलाज में आर्थिक सहयोग हेतु जरूरी पहल करने की बात कही। कहा कि घटना में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जिससे कि भविष्य में इस तरह की कोई भी घटना घटित ना हो और क्षेत्र में भय का वातावरण पैदा ना हो।

    ज्ञात हो कि 18 नवंबर को बस्तीवासियों के साथ हुए विवाद के बाद झामुमो नेता ने अपनी लाइसेंसी दो नाली बंदूक से अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी जिससे गोली वहां मौजूद प्रवेश के सिर पर जा लगी। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल प्रवेश को बेहतर इलाज के लिए पिछले दिनों कोलकाता के न्यूरो साइंस अस्पताल में एडमिट कराया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसी.जी.पी.सी भवन के निर्माण में काले ने भी लिया हिस्सा
    Next Article झारखंड मंत्रालय में 22 नवंबर 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.