Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए कार-सेवा के लिए उमड़ी संगत; अन्य समुदाय के लोग भी हुए शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए कार-सेवा के लिए उमड़ी संगत; अन्य समुदाय के लोग भी हुए शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए कार-सेवा के लिए उमड़ी संगत; अन्य समुदाय के लोग भी हुए शामिल

    *सीजीपीसी की परियोजना को मिल गयी छत, जल्द पूरा होगा स्वास्थ और शिक्षा हब का सपना: भगवान सिंह*
    स्वास्थ और शिक्षा को केंद्र में रखकर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) की महत्वाकांक्षी परियोजना हेतु निर्माणाधीन भवन के पहले तल्ले के छत की ढलाई के लिए जमशेदपुर की संगत सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए बड़ी संख्या में कार सेवा में शामिल हुयी। यहाँ जमशेदपुर के अन्य समुदाय के लोग भी शामिल हुए।
    बुधवार को साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में अप्रत्याशित रूप से बड़ी संख्या में संगत के उमड़ने से प्रधान भगवान सिंह भी अभिभूत हो गए। सीजीपीसी कार्यालय में सुबह छः बजे से ही संगत का जुटना शुरू हो गया था जहाँ गुरुद्वारा कमिटियां, स्त्री सत्संग सभा, नौजवान सभा और अकाली दल समेत अन्य सिख जत्थेबंदियों ने अरदास उपरांत कार-सेवा में पूरी उत्सुकता के साथ भाग लिया। साकची गुरुद्वारा के प्रधान निशान सिंह ने टीम सहित पहुंच कर अपना योगदान दिया।
    इस अवसर पर सिख संगत के आलावा अन्य समुदाय के लोग भी पुरे उत्साह के साथ कार-सेवा में शामिल हुए। कुछ राजनितिक दल के नेता भी कार-सेवा करने पहुंचे थे।
    समेत अन्य सदस्यों ने अपने सर पर कढ़ायी रख सतनाम-वाहेगुरु का जाप करते हुए कार-सेवा की। संगत से मिले सहयोग से अति उत्साहित सरदार भगवान सिंह ने कहा कि वाहेगुरु जी की कृपा से उन्होंने जैसा अंदाजा लगाया था उससे कहीं अधिक संगत की उपस्थिति देखकर अभिभूत हो गए हैं। उन्होने कहा जमशेदपुरवासियों के लिए अच्छे स्वास्थ और शिक्षा का सपना अब जल्द पूरा होने वाला है।
    सरदार शैलेन्द्र सिंह ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि सीजीपीसी केवल धार्मिक ही नहीं सामाजिक और लोकोपकारी कार्यों के लिए भी तत्पर है। महासचिव अमरजीत सिंह और गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा कि सीजीपीसी का धर्म मानवीय सेवा करना भी है और इस ओर किये जा रहे कार्यों से उन्हें गर्व महसूस हो रहा है। भगवान सिंह कहा कि उन्हें इस बात की ख़ुशी है कि विभिन्न संगठनों द्वारा अस्पताल के लिए स्वास्थ उपकरण देने की पेशकश अभी से की जा रही है जो इस मिशन की सकारत्मकता का उदाहरण है। इस आशय की जानकारी वे जल्द जमशेदपुर की संगत के साथ साझा करेंगे।
    इस अवसर पर भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी, नीरज सिंह और कृतजीत रॉकी सिंह भी पहुंचे थे। प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह, गुरमीत सिंह तोते, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखदेव सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह बेदी, परमजीत सिंह काले, परबिंदर सिंह सोहल, सुरेंदर सिंह टीटू, अर्जुन सिंह वालिया, हरजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह शेरगिल, सुरेंदर सिंह छिन्दे, नरेन्दरपाल सिंह, सुरजीत सिंह खुशीपुर, सतवीर सिंह सोमू, नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, बीबी कमलजीत कौर के नेतृत्व में पूरी स्त्री सत्संग सभा की टीम सहित अनेक लोगों ने शिरकत कर सेवा का पुण्य कमाया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की सुर्खियां
    Next Article साकची में प्रभात फेरी निकाल बदला गया निशान साहिब का चोला

    Related Posts

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    May 14, 2026

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    May 14, 2026

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दलमा में वन्यजीव संरक्षण और जैव विविधता पर दो दिवसीय सेमिनार आयोजित

    पेट्रोल-डीजल संकट और नीट गड़बड़ी पर झामुमो का केंद्र सरकार पर हमला, साइकिल चलाकर जताया विरोध

    पोटका के शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी स्थानीय स्तर पर लगाने की मांग, विधायक संजीव सरदार ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

    रेल यात्री समस्याओं को लेकर 17 मई को साकची में हस्ताक्षर अभियान

    माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर साकची में उत्सव की धूम सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

    जादूगोड़ा में वन माफियाओं का कहर, अवैध कटाई से उजड़ रहे जंगल; वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल अस्पताल में दवा संकट से मरीज बेहाल, डॉक्टरों-नर्सों की कमी और बदहाल सुविधाओं पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव

    यूसीआईएल में बढ़ता वाहन खर्च बना चर्चा का विषय, कार पुलिंग व्यवस्था बहाल करने की उठी मांग

    आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, पर बौद्धिक शक्ति सीमाएँ लाँघ रही है

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.