जमशेदपुर
गोविंदपुर थाना अंतर्गत छोटा गोविंदपुर साई मंदिर के पास रहने वाली पशुपालन विभाग में पशुधन सहायक के पद पर तैनात रामा सिन्हा के घर में बीती रात चोरों ने नकद डेढ़ लाख रुपए और बीस लाख रुपए के आभूषण की चोरी कर ली. चोर छत का ग्रिल काट कर भीतर घुसे और चोरी कर फरार हो गए. उन्होंने बताया कि उनके तीन बेटे है. दो बेटा अभिषेक कुमार, अमन आकाश उनके साथ रहते है, जबकि एक पुत्र अमित कुमार एग्रिको में रहता है. सोमवार रात एक बजे तक सभी जागे हुए थे, इसके बाद सभी सो गए. अगले दिन मंगलवार सुबह 6 बजे सभी की नींद खुली.
बेहोशी की स्प्रे का हुआ इस्तेमाल
बताया जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्य रोजाना सुबह 4 से 5 बजे के बीच जग जाते हैं लेकिन मंगलवार को उनकी नींद काफी देर से खुली. सभी सदस्यों के सिर में दर्द था, इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि चोरों ने चोरी करने से पहले बेहोशी के स्प्रे इस्तेमाल किया है.
छत का ग्रिल काट कर घुसे चोर
चोर घर की छत का ग्रिल काटकर घर में घुसे और आसानी से चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. ग्रिल को तोड़ने में किसी लोहे के रोड का इस्तेमाल हुआ है.
जमशेदपुर
जमशेदपुर आबकारी विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भुइया दी से एक बार फिर से मिनी शराब फैक्ट्री का उद्वेदन करने में विभाग ने सफलता हासिल की है. इस कार्रवाई में विभाग के हत्थे एक कारोबारी भी चढ़ा है जिसे पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए उत्पाद निरीक्षक ने बताया कि दीपक यादव नामक शराब माफिया के इशारे पर यहां अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था. उन्होंने बताया कि यहां महंगे नकली अंग्रेजी शराब बनाने का गोरख धंधा चल रहा था. विभागीय कार्रवाई के दौरान करीब 600 लीटर नकली शराब, अलग- अलग ब्रांडों के स्टीकर, ढक्कन, खाली बोतले वगैरह बरामद किए गए हैं. बताया जाता है कि दीपक यादव एक हिस्ट्रीशीटर शराब माफिया है उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
आदित्यपुर
सरायकेला की सड़कों पर हादसों का दौर जारी है. मंगलवार को आदित्यपुर थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मार्ग पर केंदु गाछ के समीप सड़क हादसे में सनराइज एंक्लेव निवासी स्कूटी सवार तिर्की दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें महिला की मौत हो गई है, वहीं शरण तिर्की गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिन्हें ईलाज के लिए टीएमच ले जाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या JH22A- 1087 ने स्कूटी सवार दंपत्ति को बुरी तरह से रौंद दिया. बताया जाता है कि गाड़ी किसी फौजी का था. सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी राजन कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी आलोक कुमार दुबे, ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को रेस्क्यू कर टीएम भिजवाया. वही मृत महिला के शव को भी मौके से हटा लिया. इधर घटना को लेकर भाजपा नेता रमेश हांसदा ने ट्रैफिक पुलिस और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए जिले में हो रहे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं पर नाराजगी जताई है. उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस सड़क हादसों को लेकर गंभीर नहीं है, जिस वजह से आए दिन सरायकेला की सड़कों पर हादसे हो रहे हैं. वहीं घटना के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया.
झारखण्ड जनतान्त्रिक महासभा के द्वारा टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड कंपनी गेट के समक्ष प्रदर्शन करते हुए एक दिवसीय धारणा दिया गया, स्थानियों कों 75 फीसदी रोजगार उपलब्ध करवाने की मांग कों लेकर इन्होने धारणा दिया.
धरने मे बड़ी संख्या मे युवा मौजूद रहे, बता दें नियोजन नियमावली 2021 एवं 2022 के तहत प्रत्येक कंपनी कों अपने कंपनी के कार्यों मे 75 फीसदी नौकरी प्रदान करना है, और इसी मांग कों लेकर इनके द्वारा यह धरना दिया गया, साथ ही कंपनी मे ठेका कर्मी के रूप मे 12 वर्षो से अपनी योगदान दे चुके मजदूरों के स्थाईकरण की भी मांग इन्होने उठाई है, इन्होने कहा की अगर कंपनी इनकी मांगो पर अविलम्ब सकारात्मक करवाई नहीं करती है तो इनके द्वारा आगामी दिनों मे उग्र से उग्र आंदोलन किया जायेगा.
जमशेदपुर
शहर में हो रहे लगातार चोरी की घटनाओं से पुलिस की हो रही जमशेदपुर पुलिस के लिए राहत की खबर है. जहां साकची पुलिस की सक्रियता से वाहन चोर गिरोह का खुलासा हुआ है. इसमें दो शातिर बाईक चोर भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं. इनका नाम विजय मुखी और सोनू करुआ बताया जा रहा है. पुलिस ने इनकी निशानदेही पर चोरी के 9 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं. जमशेदपुर एसपी कौशल किशोर ने बताया कि सभी मोटर साइकिल जमशेदपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से चोरी हुए थे. इसके अलावा कुछ मोटरसाइकिल पड़ोसी जिला सरायकेला से भी चुराए गए थे. उन्होंने बताया कि इनके द्वारा चोरी की बाइक को ठिकाने लगाने का नया रुख अख्तियार किया है. जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. एसएसपी ने बताया कि गिरोह द्वारा चुराए गए बाइक से मिलते- जुलते नंबर का ऑनर बुक बनाकर उसे बंधक रखकर मोटी रकम की उगाही की जाती है. उन्होंने बताया की गिरफ्त में आया विजय मुखी शातिर हिस्ट्रीशीटर है जो पूर्व में भी जेल जा चुका है. फिलहाल इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है. इन्हें रिमांड पर लेकर और भी चोरी गए वाहनों के संबंध में पूछताछ की जाएगी. बता दे कि शहर में लगातार हो रहे चोरी की घटनाओं से जमशेदपुर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे थे. इस खुलासे के बाद जमशेदपुर पुलिस ने राहत की सांस ली है, मगर सवाल अभी वही उभर कर सामने आ रहा है, कि घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में हो रहे लगातार चोरी की घटनाओं पर पुलिस कब तक शिकंजा कसेगी !
दुध सहित केन और साईकिल की मानगो में हुई चोरी ।
डेली लॉटरी के धंधे के कारण होती हैं चोरी — विकास सिंह
मानगो गुरुद्वारा रोड के रहने वाले ललन यादव दूध का कारोबार करते हैं। अपनी साइकिल में कुल पांच केन में दुध भर कर ललन यादव दुध घूम कर बेचा करते हैं इसी क्रम में ललन यादव दूध देने मानगो बाजार के अंदर बने दो मंजिली मकान में प्रतिदिन की तरह नीचे केन सहित साईकिल खड़ाकर दूध की सप्लाई करने गए थे । मात्र तीन मिनट के बाद ललन यादव ऊपर तल्ले से दूध देकर नीचे उतरे तो नीचे खड़ी उनकी साइकिल केन सहित गायब थी । ललन यादव ने मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास को दिया । सूचना मिलने पर घटनास्थल पर भाजपा नेता विकास सिंह ने ललन यादव से मुलाकात कर मामले की जानकारी लेकर स्थानीय स्थानीय थाने में घटना की जानकारी दिया। जिस स्थान से दूध और केन के साथ साइकिल की चोरी हुई है वहां सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं विकास सिंह ने कहा कि प्रशासन अगर कैमरे को खंगाल कर सही तरीके से जांच पड़ताल करेगी तो ललन यादव का छीना हुआ रोजगार वापस आ जाएगा । मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास ने बताया जगह से साइकिल की चोरी हुई है वहां से मात्र बीस मीटर की दूरी पर खुलेआम डेली लाटरी का कारोबार चलता है डेली लॉटरी में दाव लगाने वाले लोगों ने ही इस कारनामे को अंजाम दिया होगा ।विकास सिंह ने कहा कि डेली लाटरी का कारोबार स्थानीय प्रशासन को विश्वास में लेकर चलाया जाता है जिसके चलते कारोबार करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ा हुआ रहता है और हर चौक चौराहे में यह धंधा फलता फूलता रहता है ।

