Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा: छठ पूजा के अवसर पर जिला कन्ट्रोल रूम 9835676290 रहेगा कार्यरत
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा: छठ पूजा के अवसर पर जिला कन्ट्रोल रूम 9835676290 रहेगा कार्यरत

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 18, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने जिले वासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की दीं शुभकामनाएं

    उपायुक्त ने जिलेवासियों से छठ पर्व 2023 के शुभ अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से किया अपील

    छठ पूजा के अवसर पर जिला कन्ट्रोल रूम 9835676290 रहेगा कार्यरत

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) ने आज दिनांक 19.11.2023 को जिले वासियों को 04 दिनों तक चलने वाले लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महापर्व छठ पूजा को लेकर संध्या अर्घ्य एवं प्रातः अर्घ्य के लिए बड़ी संख्या में अपने निकटमत घाटों, तालाबों, नदियों आदि में अर्घ्य देने हेतु अपने परिवार जनों, छोटे छोटे बच्चों आदि के साथ जाते हैं, ऐसे में आप सभी से अपील है कि सावधानी एवं सतर्कता के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में पूजा को हर्षोल्लास पूर्वक मनाएं।

    उपायुक्त ने जिलेवासियों से छठ पर्व 2023 के शुभ अवसर पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपील किया जो इस प्रकार है :-

    ▪️ छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है। छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के आस्था का सम्मान करें।

    ▪️छठ व्रतियों श्रद्धालुओं को जिला प्रशासन द्वारा अधिसूचित छठ घाटों पर ही पूजा करना चाहिए। अधिसूचित छठ घाटों के अतिरिक्त अगर अन्य छठ घाटों पर छठ पूजा करते है तो इसकी सूचना अपने निकटतम याना को अवश्य दें।

    ▪️अधिसूचित छठ घाटों पर छठ व्रतियों श्रद्धालुओं को पूजा स्थल की मार्किंग स्थानीय प्रशासन छठ पूजा कमिटि के माध्यम से ही करना चाहिए दूसरे के पूजा स्थलों का अतिक्रमण ना करें।

    ▪️छठ घाटों पूजा स्थलों पर मदिरा पान नशीले पदार्थों का सेवन धूम्रपान पान-गुटका इत्यादि का सेवन पूर्णतः प्रतिबंधित है। साथ ही छठ घाटों पूजा स्थलों पर यत्र-तत्र चूकना वर्जित रहेगा।

    ▪️नदी/ तालाब के गहरे पानी में जाकर पूजा करने की अनुमति नहीं होगी।

    ▪️अधिसूचित छठ घाटों पर स्थानीय प्रशासन छठ पूजा कमिटि द्वारा गहरे पानी के खतरे को बांस, पल्ली एवं लाल झंडी के माध्यम से मार्किंग की गयी है इस मार्किंग के आगे किसी भी परिस्थिति में ना जाए।

    ▪️छठ घाट के आस-पास भीड़-भाड़ वाले जगहो पर आतिशबाजी प्रतिबंधित रहेगा।

    ▪️छठ घाटों पर छोटे बच्चों को अपने पर्यवेक्षण में रखें गुमशुदगी की परिस्थिति में छठ घाटों पर लगाये गये सहायता केन्द्र से संपर्क करें।

    ▪️छठ घाट या इसके आस-पास सांस्कृतिक कार्यक्रम / मेला जागरण का आयोजन नियमानुसार अनुमति प्राप्त कर ही करेंगे।

    ▪️अधिसूचित छठ घाटों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग माननीय सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा जारी मार्गदर्शी निर्देश के अनुरूप ही किया जायेगा।

    ▪️किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें।

    ▪️किसी भी लावारिस सामान को ना छुये इसकी सूचना पुलिस को दें।

    ▪️संदिग्धों पर नजर रखें। किसी भी संदिग्ध की सूचना वहाँ तैनात दंडाधिकारी पुलिस प्रशासन द्वारा लगाये गये सहायता शिविर को दें।

    ▪️आने जाने हेतु निर्धारित रास्ते पर एक दूसरे से आगे निकलने के लिए आपाधापी ना करें, कतारबद्ध होकर शांति से छठ घाट जाय।

    ▪️छठ घाटो पर जाने के क्रम में रास्ते पर पड़ने वाले रेल कॉसिंग फाटक को पार करते समय सतर्कता बरते।

    ▪️अधिसूचित छठ घाटों में लोगो की मदद शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए प्रशासन छठ पूजा कमिटि द्वारा प्रतिनियुक्त कर्मियों स्वंयसेवकों को परेशान ना करें उनका सहयोग करें।

    ▪️किसी भी अपेक्षित सहयोग के लिए उपस्थित स्वयंसेवक/ जिला प्रशासन द्वारा तैनात कर्मी से संपर्क करें।

    ▪️अधिसूचित छठ घाट के आस-पास अपने वाहन को यत्र तत्र न लगाऐं, वाहनों को हमेशा निर्धारित वाहन पड़ाव स्थल (प्रशासन) छठ पूजा कमिटि द्वारा चिन्हित ) पर ही पार्क करें।

    ▪️कार्यक्रम के दौरान लाउडस्पीकर द्वारा लोगों को सुरक्षा से संबंधित जानकारी एवं चेतावनी देते रहे।

    ▪️किसी भी आपतकाल से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग पहले से चिन्हित कर रखें।

    ▪️ आग दुर्घटना के मामले में तुरंत आग नियंत्रण कार्यालय या नजदीकी पुलिस स्टेशन पर इसकी सूचना देंगे।

    ▪️ किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कल से संपर्क करें।

    ▪️किसी भी इमरजेंसी की स्थिति में निम्न संपर्क सूत्र पर संपर्क स्थापित किया जा सकता है :-

    01. पुलिस सहायता के लिये – 100

    02. अग्नि शमन सहायता के लिये – 101

    03. फायर स्टेशन जामताड़ा :-9304953448

    04. जिला कन्ट्रोल रूम -9835676290

    *इसके अलावा विशेष परिस्थिति में जिले के वरीय पदाधिकारियों से संपर्क स्थापित किया जा सकता है, जो इस प्रकार है :-*

    *महत्वपूर्ण दूरभाष सं0 :*

    1. उपायुक्त जामताड़ा – 9431130960 (दूरभाष), 06433 – 222435 (कार्यालय दूरभाष)

    2. पुलिस अधीक्षक जामताड़ा – 9431130811, 06433- 222021 (कार्यालय दूरभाष)

    3. अपर समाहर्ता जामताड़ा – 8210148987

    4. अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा – 9693741777

    5. सिविल सर्जन, जामताड़ा – 8210491588

    6. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी – 9470591035

    7. पुलिस उपाधीक्षक (मु०) जामताड़ा – 9470591046

    7. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाला – 9523355003

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 08 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा ने प्रधान डाकघर जामताड़ा के पोस्ट मास्टर के साथ बैठक कर मतदाताओं को ससमय इपिक कार्ड उपलब्ध कराने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया
    Next Article 20 कला दलों के सदस्यों में निर्णायक मंडल के समक्ष दी अपनी प्रस्तुति

    Related Posts

    महाप्रभु की रथयात्रा में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा बिस्कुट व पेयजल

    July 16, 2026

    खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं संग खींचा रथ

    July 16, 2026

    भ्रष्टाचार के खिलाफ मंदिरों में सुशासन की नई क्रांति

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महाप्रभु की रथयात्रा में मानव अधिकार सहयोग संघ भारत ने लगाया सेवा शिविर, श्रद्धालुओं को बांटा बिस्कुट व पेयजल

    खरसावां में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने की महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना, श्रद्धालुओं संग खींचा रथ

    भ्रष्टाचार के खिलाफ मंदिरों में सुशासन की नई क्रांति

    मंदिरों में भ्रष्टाचार: सुशासन की नई क्रांति का सूत्रपात जरूरी

    पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां में महाप्रभु जगन्नाथ की पूजा-अर्चना कर रथयात्रा में खींचा रथ

    चाटुकारिता की राजनीति: आत्मसम्मान की सरेआम नीलामी

    मानसून सत्र में महिला आरक्षण और परिसीमन पर बड़ा दांव: ऐतिहासिक फैसले की उम्मीद

    मानसून सत्र का बड़ा दांव: महिला आरक्षण, परिसीमन और बदलती राजनीति

    प्रजा का हाल जानने रथ पर निकले जगत के नाथ, श्रद्धालुओं ने खींची डोर, मौसीबाड़ी पहुंचे महाप्रभु

    मधुआबेड़ा गाँव में भगवान जगन्नाथ का रथ खींचने के लिए सैकड़ों श्रद्धालु उमड़े*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.