निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 08 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा ने प्रधान डाकघर जामताड़ा के पोस्ट मास्टर के साथ बैठक कर मतदाताओं को ससमय इपिक कार्ड उपलब्ध कराने सहित अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
आज दिनांक 18.11.2023 को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 08 जामताड़ा सह अनुमंडल पदाधिकारी, जामताड़ा के द्वारा प्रधान डाकघर जामताड़ा के पोस्ट मास्टर के साथ अनुमंडल कार्यालय में बैठक आहूत किया गया।
बैठक में संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी ने मुख्य पोस्ट मास्टर को निदेश दिया कि मतदाता पहचान पत्र जैसे ही एजेंसी के माध्यम से प्राप्त होता है, उसका ससमय वितरण करवाना सुनिश्चित करें ताकि सभी मतदाताओं को ससमय मतदाता पहचान पत्र हस्तगत कराया जा सके। वहीं उन्होंने पीएसई/डीएसई से संबंधित नोटिस वितरण किया जाना है, जिसके बारे में उन्हें विस्तारपूर्वक बताया गया।
इस मौके पर अन्य संबंधित उपस्थित थे।

