Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सूर्य मंदिर समिति ने ग्यारह सौ जरूरतमंद व्रतधारियों को भेंट की सम्पूर्ण पूजन सामग्री, छठ महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति की तैयारी हुई पूरी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सूर्य मंदिर समिति ने ग्यारह सौ जरूरतमंद व्रतधारियों को भेंट की सम्पूर्ण पूजन सामग्री, छठ महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति की तैयारी हुई पूरी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सूर्य मंदिर समिति ने ग्यारह सौ जरूरतमंद व्रतधारियों को भेंट की सम्पूर्ण पूजन सामग्री, छठ महोत्सव के भव्य आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति की तैयारी हुई पूरी, सूर्य मंदिर के छठ घाट पर ओडिशा राज्य के राज्यपाल रघुवर दास अर्पित करेंगे भगवान भास्कर को अर्घ्य, छठ महोत्सव में होंगे शामिल

    जमशेदपुर। छठ महापर्व को लेकर लौहनगरी जमशेदपुर वासियों में गजब का उत्साह नजर आ रहा है। लोग अपने-अपने तरीके से छठ महापर्व में सहयोग कर पुण्य के भागी बन रहे हैं। सेवा के इसी क्रम में लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सूर्य मंदिर समिति के द्वारा विभिन्न क्षेत्र के जरुरतमंद छठ व्रतधारियों के बीच निःशुल्क छठ पूजन सामग्री का वितरण किया गया। शनिवार को सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास की धर्मपत्नी रुक्मणि देवी, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह समेत कई वरीय सदस्यगण एवं पदाधिकारी मुख्यरूप से शामिल हुए एवं ग्यारह सौ व्रतधारियों व उनके परिजनों के बीच फल सामग्री व पूजन सामग्री का वितरण किया। सूर्य मंदिर समिति द्वारा व्रतधारियों के बीच पूजन सामग्री का कूपन पूर्व में ही आवंटित किया गया था। कूपन के अतिरिक्त मंदिर में आये दर्जनों जरूरतमंद व्रतधारियों को सम्पूर्ण पूजन सामग्री प्रदान की गई।

    *रविवार दोपहर 2 बजे व्रतधारियों के लिए खुलेंगे सूर्य मंदिर के सभी प्रवेश द्वार, संध्याकाल में मंदिर परिसर के शंख मैदान में होगा सांस्कृतिक संध्या का भव्य आयोजन, ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास होंगे मुख्यातिथि।*

    लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा पर होने वाले छठ महोत्सव के आयोजन को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है। शनिवार को मंदिर परिसर में आयोजन की तैयारी को लेकर सूर्य मंदिर समिति की बैठक सम्पन्न हुई। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह समेत समिति के वरीय सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान आयोजन की सफलता एवं भव्यता को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सूर्य मंदिर समिति ने छठ महोत्सव में व्रतधारियों की सुविधा को सर्वोपरि रखते हुए व्यापक तैयारी की है। जिसमें मंदिर परिसर के दोनों छठ घाट की सुंदर रूप में सफाई कर स्वच्छ-निर्मल जल भरा गया है एवं पूरे सूर्य मंदिर परिसर में सुंदर पुष्प सज्जा के साथ मंदिर व आसपास के क्षेत्र में रंगबिरंगी लाइटों से आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है। दोपहर 2 बजे छठ घाट के सभी प्रवेश द्वार को खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर श्रद्धालु भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगे। इसके साथ ही, सांस्कृतिक संध्या के तहत संध्या 6 बजे से सुप्रसिद्ध लोक गायिका निशा पांडेय के संग सुर संग्राम की विजयी प्रतिभागी एवं प्रसिद्ध गायिका ममता राउत एवं स्थानीय कलाकार स्नेहा मिश्रा समेत अन्य कलाकार सूर्य मंदिर के शंख मैदान में भक्ति संगीत की धारा श्रद्धालुओं के बीच बहाएंगे। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने संगीतप्रेमी शहरवासियों से संध्या 6 बजे से सूर्य मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक संध्या में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने और छठ गीतों के साथ लोकगीत व भजन संगीत के आनंद लेने की अपील की है।

    इस दौरान संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, रुक्मणि देवी, भूपेंद्र सिंह, संजीव सिंह, शैलेश गुप्ता, बंटी अग्रवाल, कंचन दत्ता, प्रेम झा, कृष्णमोहन सिंह, कंचन दत्ता, शशिकांत सिंह, प्रमोद मिश्रा, मिथिलेश सिंह यादव, कमलेश सिंह, गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, पवन अग्रवाल, बोलटू सरकार, कुमार अभिषेक, निर्मल गोप, रॉकी सिंह, राम मिश्रा, ओम पोद्दार, राज शर्मा, सोनू श्रीवास्तव, निकेत सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामाजिक संस्था लोक समर्पण ने किया छठ सामग्रियों का वितरण
    Next Article महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल ने शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.