Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोक आस्था और उपासना के छठ महापर्व को लेकर कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोक आस्था और उपासना के छठ महापर्व को लेकर कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोक आस्था और उपासना के छठ महापर्व को लेकर कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण

    ● *_सभी नदी, तालाब, डैम और अन्य जलाशयों के छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश_*
    ==========================
    ● *__मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा- छठ घाटों पर व्रत धारियों और श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए सभी सुविधाएं सुनिश्चित करें_*
    ==========================
    *_लोक आस्था और उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व आज से शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाटों की साफ- सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी छठ घाटों को स्वच्छ और सुरक्षित रखने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने नदी, तालाबों, डैमों और अन्य जलाशयों में जलस्तर और गहराई वाले स्थानों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा की विशेष व्यवस्था और सभी घाटों पर विद्युत की व्यवस्था करने को कहा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को छठ घाटों पर पूरी सहूलियत और सुविधा मिले। उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसे हर हाल में सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री के निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री चंदन कुमार सिन्हा और रांची नगर निगम के प्रशासक श्री अमित कुमार और अन्य अधिकारी मौजूद थे।_*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री से शिकायत करने गई महिला को जेल भेजना गलत : सुधीर कुमार पप्पू
    Next Article विकसित भारत संकल्प यात्रा को पहले दिन मिला अपार समर्थन

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.