Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री से शिकायत करने गई महिला को जेल भेजना गलत : सुधीर कुमार पप्पू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    प्रधानमंत्री से शिकायत करने गई महिला को जेल भेजना गलत : सुधीर कुमार पप्पू

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री से शिकायत करने गई महिला को जेल भेजना गलत : सुधीर कुमार पप्पू

    जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपनी व्यथा को लेकर शिकायत करने गई महिला को जेल भेजा गया जो निंदनीय है। आखिरकार उस महिला से प्रधानमंत्री को किस प्रकार के खतरा था उसके हाथ में कुछ नहीं था फिर उसे खतरा क्यों माना गया। संगीता झा नाम की महिला देवघर की रहने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कई बार कहा है वे जनता के सेवक है फिर जनता से इतनी नफरत क्यों। प्रधानमंत्री को खुद पहल करनी चाहिए और उस महिला से उसकी व्यथा सुनकर न्याय देने का काम करना चाहिए था लेकिन उन्होंने महिला को जेल भिजवा दिया। प्रधानमंत्री मोदी झारखंड में राजनीतिक उद्देश्य से आए थे।
    अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने उक्त बातें कहीं हैं।

    उन्होंने कहा कि पूरे प्रकरण की घोर निंदा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री एसपीजी के साए में चलते हैं और महिला खाली हाथी फिर खतरा कैसा। मणिपुर में भाजपा की सरकार ने आदिवासी महिलाओं और पुरुषों के साथ इतना अत्याचार किया वह जग जाहिर है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा के पवित्र प्रतिमा पर नरेंद्र मोदी ने माल्यार्पण किया है। उनका अपील है कि आदिवासी समाज के लोग गंगाजल से प्रतिमा का शुद्धिकरण करें। रांची पुलिस ने प्रधानमंत्री कार्यालय के इशारे पर संगीता झा के ऊपर गलत ढंग से गंभीर धारा लगाकर उसे जेल भेजना लोकतंत्र में अनुचित है इसकी निंदा होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को जनता चुनती है और जनता ही उतार कर फेंक देगी। प्रधानमंत्री की जनता से दूरी लोकतंत्र के लिए खतरा है आखिर नरेंद्र मोदी उस महिला से क्यों नहीं मिले और उनकी व्यथा सुनी। अधिवक्ता ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की कुर्सी पर नहीं रहेंगे और उन्हें पूछने वाला कोई नहीं होगा। उनकी मांग है कि रांची पुलिस संगीता झा के ऊपर लगे मुकदमे को वापस लेकर उसे न्याय दे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर मे लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनज़र तैयारियां ज़ोरो पर है, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह जमशेदपुर पश्चिम के विधायक बन्ना गुप्ता ने अपने विधानसभा क्षेत्र के तमाम नदी घाटों का निरिक्षण किया
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने लोक आस्था और उपासना के छठ महापर्व को लेकर कांके डैम और हटनियाँ तालाब छठ घाट में चल रही तैयारियों का किया निरीक्षण

    Related Posts

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    May 29, 2026

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    May 29, 2026

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    31 मई को सात केंद्रों पर होगी बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

    Jamshedpur में गणगौर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    जादूगोड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, नवजात बच्ची मिली लावारिस

    प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-Urban)

    एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, पुनर्नियोजन की मांग तेज

    टाटा लीज नवीकरण से पहले विस्थापितों ने उठाई आवाज, हक और पुनर्वास की मांग तेज

    पोटका में राशन वितरण में भारी अनियमितता, PDS दुकानदार पर काला बाजारी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.