Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व छठ शुरू,मंत्री बन्ना गुप्ता ने की शिरकत, कहा श्रद्धालुओं की सुविधा में नहीं होगी कटौती, प्रशासन रहेगी मुश्तैद
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व छठ शुरू,मंत्री बन्ना गुप्ता ने की शिरकत, कहा श्रद्धालुओं की सुविधा में नहीं होगी कटौती, प्रशासन रहेगी मुश्तैद

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 17, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नहाय खाय के साथ चार दिवसीय लोकआस्था का महापर्व छठ शुरू

    मानगो चौक पर मानगो मंडल कांग्रेस की ओर से 2100 श्रद्धालुओं के बीच सूप व पूजन सामग्रियों का किया गया वितरण

    मंत्री बन्ना गुप्ता ने की शिरकत, कहा श्रद्धालुओं की सुविधा में नहीं होगी कटौती, प्रशासन रहेगी मुश्तैद

    नहाय- खाय के साथ ही महान लोक आस्था का महापर्व शुक्रवार से शुरू हो गया है. लौहनगरी जमशेदपुर व आसपास के इलाकों में छठ की तैयारी जोर- शोर से जारी है. इधर छठ व्रतियों की सेवा में सामाजिक और राजनीतिक संगठन जहां पूरी तन्मयता से जुटे हैं वहीं प्रशासन भी मुश्तैदी से छठ घाटों की साफ- सफाई से लेकर विधि- व्यवस्था को संभालने में जुट गई है. शुक्रवार को मानगो मंडल कांग्रेस की ओर से मानगो चौक पर 2100 छठ व्रतियों के बीच सूप व अन्य पूजन सामग्रियों का वितरण किया गया, जिसमें सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शिरकत की और अपने हाथों से व्रतियों के बीच पूजन सामग्रियों का वितरण किया. इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री का मानगो मंडल कांग्रेस की ओर से स्वागत किया गया. स्वास्थ्य मंत्री ने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को भरोसा दिलाया कि लोक आस्था के इस महापर्व में प्रशासनिक स्तर पर किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी. उन्होंने कहा कि पवित्रता के इस पर्व में पवित्रता का पूरा ख्याल रखा जाएगा. उन्होंने क्षेत्र के लोगों को छठ की शुभकामनाएं दी और छठी मैया से राज्य के खुशहाली और तरक्की की कामना की. साथ ही मानगो मंडल कांग्रेस के प्रयासों की सराहना की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधार्मिक स्थल और प्रतिमा को खंडित का असामाजिक तत्वों ने बिगाड़ा राजधानी का माहौल
    Next Article देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार ट्रेनों में आगजनी की घटना को लेकर चक्रधरपुर मंडल भी पूरी तरह से अलर्ट मोड में है डीआरएम अरुण जे राठौड़ ने विशेष ड्राइव के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन के पार्सल यार्ड का निरीक्षण किया

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.