Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत
    Headlines

    सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंचा भारत

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 16, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मुंबई. वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 398 रनों का टारगेट सेट किया था. जिसके जवाब में कीवी टीम ने अच्छी बल्लेबाजी की, लेकिन 327 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई. नतीजन, भारतीय टीम ने ना केवल 70 रनों से इस मैच को जीता, बल्कि 2011 के बाद पहली बार वनडे वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है.

     

    भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. जहां, भारत ने 398 का टारगेट तो सेट कर दिया, लेकिन सामने न्यूजीलैंड की टीम थी, जिसके पास इसे चेज करने की काबिलियत थी. विकेट लेकर भारत ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन बीच के ओवरों में जब केन विलियमसन और डेरिल मिचेल की पार्टनरशिप पनपने लगी, तो ऐसा लगा कि मैच भारत के हाथ से फिसल रहा है. लेकिन, एक बार फिर मोहम्मद शमी ने वापसी कराई. मोहम्मद शमी ने सेमीफाइनल मैच में 7 विकेट चटकाए हैं. उनके अलावा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव के खाते में 1-1 विकेट आए.

     

    भारत के दिए 398 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने अच्छी कोशिश की, लेकिन पूरी टीम 327 के स्कोर पर ही सिमट गई. कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल ने 134 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. उनके अलावा कप्तान केन विलियमसन ने 69 रन की अहम पारी खेली. तीसरे हाईएस्ट स्कोरर ग्लेन फिलिप रहे, जो 41 रन बनाकर आउट हुए. इस तरह पूरी कीवी टीम 327 पर ही सिमट गई. इसके अलावा डेवॉन कॉन्वे और रचिन रविंद्र ने 13-13, मार्क चैपमैन 2, मिचेल सैंटनर और टिम साउथी 9-9, लॉकी फर्ग्यूसन 6 रन पर आउट हुए.

    वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 71 रनों की पार्टनरशिप की. तभी टिम साउथी ने रोहित को 47 के निजी स्कोर पर चलता कर दिया. इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली ने रन रेट को गिरने नहीं दिया और स्कोर बोर्ड को चलाया. मगर 79 पर पहुंचे गिल को क्रैंप की प्रॉब्लम हुई और वह रिटायर्ड हर्ट हो गए.

    और श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए. मानो अय्यर पवेलियन से ही सेट होकर आए थे और उन्होंने छक्कों की बारिश शुरू कर दी. इस दौरान पहले विराट कोहली ने अपने वनडे करियर का 50वां शतक लगाया और 117(113) के स्कोर पर आउट हुए. इस दौरान विराट ने 9 चौके और 2 छक्के लगाए. मगर, मजा तो अय्यर ने बांधा और 67 गेंदों पर सेंचुरी पूरी की. उन्होंने शतक बनाते हुए 8 छक्के और 4 चौके भी लगाए. ट्रेंट बोल्ट ने अय्यर को 105(7) पर आउट कर दिया. इसके बाद सूर्यकुमार यादव आए और 1 रन बनाकर आउट हो गए. तब रिटायर्ड हर्ट होकर लौटे गिल वापस आए और उन्होंने 1 रन बनाया. ये कहना गलत नहीं होगा कि यदि गिल को क्रैंप नहीं होता, तो वह आसानी से अपना शतक लगाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने तीनों प्रारूपों से दिया इस्तीफा
    Next Article ऋचा चड्ढा इंटर्न से यूं बनी एक्ट्रेस, आज फिल्में कमाती हैं करोड़ों

    Related Posts

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    May 3, 2026

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    May 3, 2026

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.