Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अमियावर में स्वामीजी संघा मंदिर हावड़ा के तर्ज पर बन रहा भव्य तोरण द्वार
    Breaking News बिहार

    अमियावर में स्वामीजी संघा मंदिर हावड़ा के तर्ज पर बन रहा भव्य तोरण द्वार

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राहुल मिश्रा की रिपोर्ट

    नासरीगंज(रोहतास):– छठ महापर्व की तैयारी जोर-शोर से पूरे प्रखण्ड क्षेत्र में शुरू हो गयी है।प्रखंड व नगर के सभी छठ घाटों की साफ-सफाई व बेहतर सुविधा के लिए पूजा समितियों ने कमर कस लिया है।वहीं इस बार अमियावर गांव में छठ महापर्व की अलग ही छटा देखने को मिलेगी। अमियावर निवासी समाजसेवी गांधी चौधरी के द्वारा लगभग सात लाख रुपए की लागत से भव्य तोरण द्वार का निर्माण कराया जा रहा है।कलाकारों द्वारा तोरण द्वार बनाने का कार्य दिन-रात जारी है।यह तोरण द्वार पूरे रोहतास जिला ही नही बल्कि बिहार का नम्बर वन तोरण द्वार होगा।इस तोरण द्वार की कुल लागत लगभग सात लाख रुपये के आसपास बताई जाती है।इसकी लंबाई 110 फीट और चौड़ाई 60 फीट है।इसके निर्माणकर्ता मिलन टेंट हाउस डिहरी के प्रोपराइटर बाबू भाई हैं।इस तोरण द्वार को बनाने में बंगाल के लगभग 13 कारीगरों को लगाया गया है।इसके अलावे सड़क से लेकर छठ घाट तक गुफानुमा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है।जिसकी लंबाई लगभग एक किलोमीटर बताई जाती है।वैसे तो प्रत्येक वर्ष समाजसेवी गांधी चौधरी के द्वारा लाखों रुपये खर्च कर छठ घाट को सुंदर लाईट, फूल सजावट और अन्य कार्य से सजाया जाता रहा है।लेकिन इस बार अमियावर छठ घाट का दृश्य ही सबसे अलग देखने को मिलेगा।समाजसेवी के द्वारा बनने वाले करीब 110 फिट ऊंचा और 60 फिट चौड़ा तोरण द्वार का निर्माण इस कदर किया जा रहा है कि इसकी भव्यता देखते बन रही है।इस वर्ष तोरण द्वार स्वामीजी संघा मंदिर हावड़ा की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।इसके लिए बंगाल के पंडाल कारीगर इम्तियाज अंसारी, शमशुल अंसारी, इरफान अंसारी, सफाउद्दीन अंसारी, यूनुस अंसारी, शाहिद अंसारी समेत 13 कारीगर इस भब्य तोरण द्वार के निर्माण कार्य मे लगे हुए हैं।यह तोरण द्वार 25 गुम्बद नुमा तैयार किया जा रहा है।इसके अलावे तीन अलग-अलग लाइटिंग द्वार का भी निर्माण किया गया है।वहीं छठ घाट पर सेल्फी पॉइंट भी पूरी तरह तैयार कर दिया गया है।छठ घाट पर समाजसेवी गांधी चौधरी के द्वारा निशुल्क फल, चाय, स्वास्थ्य जांच समेत अन्य महत्वपूर्ण सेवाएं दी जायेगी।छठ व्रतियों को हर तरह की सुविधाएं दी जाएंगी।इस बार अमियावर सोन नदी के तट पर भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है।जिसमें झूला, ब्रेक डांस समेत कई तरह के खेलों का लोग आनंद ले पायेंगे।अमियावर छठ घाट में प्रखण्ड के नासरीगंज,इटिम्हा,बरडीहा, अतिमी,पडुरी,जमालपुर समेत कई अन्य गांव के लोग भी पहुंचते हैं।कमिटी के सदस्य प्रफुल पासवान, राहुल चौधरी, पिंटु चौधरी, पंकज शर्मा, शिव कल्याण भारद्वाज, विकाश चौधरी, रजनीकांत चौधरी, अजित चौधरी, सुमीत यादव, सोनू यादव, मुकेश यादव, शंकर यादव, राजा बाबु, हीरो कुमार, पुरुषोत्तम शाह, पिंटू सिंह, दिलीप सिंह, दीपक चौधरी, जीवन कुमार, सोनू पासवान, पप्पू चौधरी, मनीष शाह, भुलन पासवान, बिरजू पासवान, धन चौधरी, सतेन्द्र चौधरी, तिरु चौधरी, ओम प्रकाश चौधरी, चंदन चौधरी, अजय प्रकाश चौधरी, दशरथ चौधरी, अपूर्व सिन्हा, दशरथ चौधरी, घुरुनाथ चौधरी, सोनू चौधरी, द्वारिका महतो व कालू साह समेत कई ग्राम वासी शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोयोला जूनियर स्कूल में झारखंड दिवस मना
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    May 2, 2026

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    May 2, 2026

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    May 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    गोलमुरी में श्रद्धा का महासंगम, नौ दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य समापन

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में ‘मेहनत की महिमा’ कार्यक्रम के साथ मई दिवस का आयोजन

    खूंटी में उग्रवादियों का तांडव: कर्रा में निर्माण कार्य पर हमला, मशीन फूंकी, गोलियों की गूंज से दहला इलाका

    महिला आरक्षण पर भाजपा का जनसंपर्क अभियान, बोकारो में महिला मोर्चा की पदयात्रा और सम्मेलन

    बुनियादी सुविधाओं के लिए फूटा गुस्सा, आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट के निवासियों ने किया गेट जाम

    मजदूर दिवस: संघर्ष, एकता और श्रमिक अधिकारों की जीत का प्रतीक

    अंबा में मई दिवस पर शहीद मजदूरों को श्रद्धांजलि, सीपीआईएम ने मजदूर एकता का लिया संकल्प

    गोड्डा में स्व-गणना अभियान को बढ़ावा, मंत्री ने की नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.