चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
भगवानपुर, बेगूसराय : भगवानपुर थाना क्षेत्र के दहिया गांव में एक पति के सहमति से पत्नी की शादी उसके प्रेमी के साथ मंदिर में रचा देने का मामला सामने आया। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को दहिया निवासी राजेश तांती की पत्नी काजल देवी फोन से तेमुहां निवासी अपने प्रेमी कारी तांती के पुत्र राजू कुमार को दहिया बुलाया था रात में राजू के कारनामे को देख कर काजल के पति ने राजू को पकड़ कर रखा सुबह में भगवानपुर थाना को सूचना दिया भगवानपुर थाना के ए एस आई अमित कुमार दोनो को थाना लाए थाना पर काजल देवी ने अपने दो बच्चे को छोड़ कर प्रेमी राजू कुमार के साथ ही रहने की बात कही काजल के जिद पर काजल के पति राजेश तांती ने अपने पत्नी के प्रेमी राजू के साथ शादी करने की सहमति दे दी।राजेश तांती के सहमति के बाद रसलपुर पंचायत के सरपंच सागर सहनी ,प्रवीन शेखर ,सहित ग्रामीणों के उपस्थिति में काजल ने अपने पति राजेश तांती के सामने दो मासूम बच्चे को छोड़ बाबा भोले को साक्षी मानकर प्रेमी प्रेमिका ने शादी रचा ली।इस घटना से क्षेत्र में चर्चा का बजार गर्म है। इधर राजेश तांती ने बताया कि मेरी पत्नी काजल और राजू में पहले से ही चक्कर चल रहा था जो हमें पता नही था।

