Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोडा चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित बाल मेला-2023 कई महीने में महत्वपूर्ण:सरयू राय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    सिदगोडा चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित बाल मेला-2023 कई महीने में महत्वपूर्ण:सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोडा चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित बाल मेला-2023 कई महीने में महत्वपूर्ण:सरयू राय

    जमशेदपुर के सिदगोडा चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित बाल मेला-2023 में भारत सरकार के शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण शैक्षिक संस्थान शामिल हो रहे हैं. इन संस्थानों में एनसीईआरटी (नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनाल रिसर्च एंड ट्रेनिंग) तथा एनबीटी (नेशनल बुक ट्रस्ट) प्रमुख हैं. भारत सरकार के ये दोनों संस्थान मेला में बच्चों का शैक्षणिक विकास की दिशा तथा नई शिक्षा नीति के विविध आयामों की विवेचना के संबंध में मार्गदर्शन करेंगे. इस बारे में ये संस्थान अपने उद्देश्यों एवं विशेषताओं को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल लगाएँगे जहां उनके साहित्य स्टैंडी एवं पोस्टरों के माध्यम से विद्यार्थी एवं अभिभावक शैक्षिक जानकारियाँ एवं सूचनाएँ ग्रहण करेंगे. चार स्टॉलों पर प्रदर्शित इनके साहित्य विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षकों का भी मार्गदर्शन करने वाले होंगे. दोनों ही संस्थानों के अधिकारियों से हुई बातचीत में उन्होंने मेला में शामिल होने पर सहमति दी.

    नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित बच्चों के लिए उपयोगी पुस्तकों का अलग से दो स्टॉल लगेगा. उल्लेखनीय है कि नेशनल बुक ट्रस्ट देश में भारत सरकार का एक प्रतिष्ठित प्रकाशन संस्थान है, जो विभिन्न प्रकार के बाल साहित्य की रचना करता है और इनका प्रकाशन करता है. इससे देश के बड़े लेखक, कलाकार और साहित्यकार जुड़े हैं.

    एनसीइआरटी के विशेषज्ञ बाल मेला में 23 नवम्बर को नई शिक्षा नीति के विविध पहलुओं पर आयोजित विमर्श संगोष्ठी में भाग लेंगे तथा मार्गदर्शन करेंगे. इस संगोष्ठी में मुख्य रूप से जमशेदपुर और आसपास के शिक्षक तथा अभिभावक भाग लेंगे. एनसीइआरटी द्वारा प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ इस संगोष्ठी में भाग लेने वाले शिक्षकों को संबोधित करेंगे.

    इसके अतिरिक्त देश की अग्रणी प्रकाशन संस्थान “प्रभात प्रकाशन” ने भी मेला में भाग लेने तथा बाल साहित्य के पुस्तकों का स्टॉल लगाने पर सहमत हो गया है. इसी प्रकार गायत्री परिवार की ओर से भी बाल मन को प्रेरित करने वाले धार्मिक रुझान वाले बाल साहित्य का स्टॉल लगाया जाएगा. मेला में कुल क़रीब 50 स्टॉल लगाए जाने की संभावना है .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री के आदेश के बाद झारखण्ड के श्रमिकों की मदद हेतु टीम उत्तराखंड रवाना
    Next Article जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के उपनगर आयुक्त रवि प्रकाश को समस्याओं से अवगत कराया

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.