Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विगत 10 नवंबर को धनतेरस के दिन घटी छिनतई की दो अलग-अलग घटनाओं का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    विगत 10 नवंबर को धनतेरस के दिन घटी छिनतई की दो अलग-अलग घटनाओं का उद्भेदन करते हुए पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर

    विगत 10 नवंबर को धनतेरस के दिन घटी छिनतई की दो अलग-अलग घटनाओं का उद्भेदन करते हुए इसमें शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से लूटे गये मोबाइल फोन, नगद पैसे एवं अपराध में प्रयुक्त बिना नंबर की बाइक भी बरामद कर लिए गये हैं. A S P सुमित अग्रवाल ने बताया
    10 नवंबर को धनतेरस के दिन टेल्को थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी मंदिर एवं टेल्को गुरुद्वारा के पास छिनतई की दो घटनाएं घटी थीं, जिनमें बिना नंबर लगी बाइक में सवार दो अपराधियों ने एक महिला समेत दो लोगों से मोबाइल फोन एवं पर्स की छिनतई कर ली थी. इसमें पीड़ित बिरसानगर निवासी सुशील कुमार दास एवं गोविंदपुर निवासी लोटस विवेकानंद गार्डेन निवासी अमृता कुमारी गुप्ता ने इस संबंध में टेल्को थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी टेल्को थाना पुलिस टीम ने बिरसानगर थाना की टीम के साथ मिल कर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए इन दोनों वारदातों में शामिल दो अपराधियों, सिदगोड़ा थानांतर्गत विद्यापति नगर शिव मंदिर के पास रहनेवाले सन्नी सिंह उर्फ बचकनी एवं सिदगोड़ा थानांतर्गत ही भुइयांडीह वाला बस्ती ब्राह्मण टोला निवासी मनीष रजक उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर लियाबाद में पूछताछ के क्रम में दोनों के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने वारदात में छीने गये मोबाइल फोन, वाहदात के समय दोनों के पहने कपड़े, उनके द्वारा प्रयुक्त बाइक एवं छीने गये रुपयों में से बचे 600 रुपये भी बरामद कर लिये. इसके अलावा पुलिस ने उन्हें बिना नंबर की बाइक मुहैया करानेवाले भुइयांडीह लकड़ी टाल में भाड़े के मकान में रहने वाले रोहित कुमार उर्फ बोंगा को भी गिरफ्तार कर लिया है.इस मामले में गिरफ्तार दोनों अपराधियों, सन्नी उर्फ बचकनी एवं मनीष रजक उर्फ कल्लू, दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है एवं दोनों के खिलाफ शहर के टेल्को, बिरसानगर, सीतारामडेरा, बर्मामाइंस एवं जुगसलाई थाना में केस दर्ज हैं. वर्तमान दोनों आपराधिक घटनाओं के अनुसंधान में टेल्को थाना प्रभारी नरेश प्रसाद सिन्हा एवं बिरसानगर थाना प्रभारी विवेक कुमार मतिहारी के साथ ही दोनों थानों की पुलिस टीम शामिल रहीं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशंकोसाई केंदुकोचा में भाजपा नेता विकास सिंह ने मनाया दीपावली
    Next Article झारखंड सरकार खिलाड़ियों को दे रही सीधी नियुक्ति: कुणाल कंचन

    Related Posts

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    October 31, 2026

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    October 31, 2026

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भारत अपने समय का स्वयं बनेगा स्वामी, डिजिटल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    शीपार संधान’ (जड़ों की तलाश)– मिट्टी, मनुष्य और आत्म-साक्षात्कार का एक व्यंजनामय दस्तावेज

    राष्ट्रीय एकता दिवस विशेष: 31 अक्टूबर 2026 पर विशेषः

    वर्ल्ड सिटीज डे – 31 अक्टूबर पर विशेष

    शिक्षक पात्रता परीक्षा पर जमशेदपुर में एक नवंबर को बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

    जनगणना 2027: 25 जनवरी से डिजिटल शुरुआत, जातिगत गणना भी

    रांची पुलिस की जवाबी फायरिंग में राहुल दुबे गिरोह का सदस्य घायल, 6 गिरफ्तार

    कोलाबीरा में पिकअप वैन ने कार में मारी टक्कर, एयरबैग ने बचाई जान*

    नहीं रही समाजसेवी चिन्मय नायक की बड़ी मां

    जेवियर स्कूल में ‘टेक्नोवा-2026’ में बच्चों ने दिखाई तकनीकी प्रतिभा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.