Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मथुरा: पटाखा मार्केट में भीषण आग, बम की तरह हुए धमाके, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    मथुरा: पटाखा मार्केट में भीषण आग, बम की तरह हुए धमाके, 15 से ज्यादा लोग झुलसे

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 13, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मथुरा. यूपी के मथुरा में पटाखा बाजार में भीषण आग लग गई. यह घटना दिवाली के दिन दोपहर करीब 1 बजे घटी और उस दौरान काफी लोग पटाखा खरीदने के लिए बाजार में मौजूद थे. आग लगने के काफी देर बाद एंबुलेंस और पुलिस की गाडिय़ां मौके पर पहुंची तब तक स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का काम किया. वहीं, आग से झुलसे लोगों को स्थानीय हॉस्पिटल्स में भर्ती कराया गया है. लोगों में इस बात का आक्रोश दिखा कि आग लगने के बाद तत्काल कोई राहत व मदद कार्य के लिए पुलिस नहीं पहुंच पाई.

     

    दिवाली की खुशियां फीकी पड़ी

    रविवार को दिवाली का त्योहार पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जा रहा है. सबसे ज्यादा उत्साह बच्चों में देखा जाता है और वे खूब पटाखे भी छोड़ते हैं. यही वजह रही कि मथुरा के पटाखा बाजार में आसपास के दर्जनों गांवों के लोग पहुंचे थे. सभी दुकानें टेंपरेरी लगाई गई थी और एक दुकान में आग लगते ही आसपास की कई दुकानों में यह फैल गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि पटाखे की दुकान में आग लगने की वजह से बम की तरह धमाके होने लगे और लोग डर गए कि क्या हो रहा है.

     

    लोगों की मानें तो इस आगजनी में एक दर्जन से ज्यादा लोग झुलस गए हैं जिन्हें अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी. बताया जा रहा है कि करीब 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. स्थानीय पुलिस की मानें तो आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकता है लेकिन अभी मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया कि यहां स्थानीय व्यापारी जगह-जगह पर पटाखे लगाकर बेच रहे थे और उसी समय तेज धमाके के साथ आग लगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदीवाली पर सीएम बघेल की बड़ी घोषणा, कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं के लिए गृह लक्ष्मी योजना, हर साल देंगे 15 हजार
    Next Article निर्माणाधीन टनल टूटी, 40 मजदूरों के फंसे होने की आशंका, बचाव टीम तत्काल मौके पर

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.