बडुवा के जागो बाउरी के निधन झमुमो जिला युवा मोर्चा ने जताया दुःख, परिजनों से मिलकर दी आर्थिक सहायता
जामताड़ा
बीते दिन ग्राम बडुवा के जागो बाउरी के असामयिक निधन हो गया था। जागो बाउरी के निधन की खबर पाकर झमुमो के जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल कंचन मृतक जागो बाउरी के परिजनों से भेंट कर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री कंचन ने श्राद्ध कार्य हेतु आर्थिक सहायता प्रदान किया।
बता दें कि जागो बाउरी के दिल का दौरा पड़ने से बीते दिन निधन हो गया था। उनका बहुत अल्प समय मे निधन होने से परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है। झमुमो जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष कुणाल कंचन ने इस दुःख की घड़ी में परिजनों से मिलकर सरकारी लाभ दिलाने का भी आश्वासन दिया। उनके इस दरियादिली हृदय से मृतक के परिजन काफी प्रभावित हुए तथा कुणाल कंचन को भी आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। मौके पर सोना यादव, भागवत यादव सहित अन्य मौजूद थे।