Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बवाल के बाद विधानसभा में नीतीश कुमार ने मांगी माफी कहा: ‘मैं अपनी निंदा करता हूं, खुद पर आ रही है शर्म’
    Breaking News Headlines बिहार

    बवाल के बाद विधानसभा में नीतीश कुमार ने मांगी माफी कहा: ‘मैं अपनी निंदा करता हूं, खुद पर आ रही है शर्म’

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. बिहार विधानसभा में महिलाओं पर टिप्पणी के बाद नीतीश कुमार ने माफी मांगी है. उन्होंने कहा कि मैंने तो केवल महिलाओं की शिक्षा की बात की. मेरे बयान का गलत मतलब निकाला गया. अगर मेरी कोई बात गलत लगी हो तो मैं माफी मांगता हूं. मैं अपनी बात वापस लेता हूं. दरअसल, नीतीश कुमार जनसंख्या नियंत्रण को लेकर बात कर रहे थे. उनके कहने का मतलब ये था कि अगर एक महिला चाहे तो जनसंख्या को कंट्रोल कर सकती है. वह अपने पति को संबंध बनाने से रोक सकती है.

     

    नीतीश कुमार के इस बयान के बाद विवाद खड़ा हो गया. बता दें कि नीतीश कुमार सेक्स एजुकेशन को लेकर बात कर रहे थे लेकिन उन्होंने इसकी व्याख्या बड़े ही हल्की भाषा में की. नीतीश कुमार के उस बयान से खासकर महिलाओं विधायकों को काफी ठेस पहुंचा. सभी ने मुख्यमंत्री के बयानों की घोर निंदा की. नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में अपने दिए गए बयानों पर माफी मांगी. उन्होंने कहा कि मुझे खुद पर ही शर्म आ रही है. मैं अपनी निंदा खुद करता हूं. मैं अपने बयान पर शर्म ही नहीं दुःख भी प्रकट कर रहा हूं. मैं महिलाओं के पक्ष में हूं. उन्होंने कहा कि महिलाएं शिक्षित होंगी तो जनसंख्या नहीं बढ़ेगी. सीएम नीतीश ने कहा कि कल तक कुछ लोग सहमत थे लेकिन जब उन्हें आदेश आया होगा तबसे उन्होंने निंदा शुरू कर दी. खैर, मैं अपने शब्दों को वापस लेता हूं. मैं अपनी निंदा करता हूं. मैं खुद पर शर्म करता हूं और मैं उसके लिए माफी मांगता हूं.

     

    नीतीश के बयान को लेकर बिहार विधान परिषद की महिला एमएलसी निवेदिता सिंह ने नीतीश कुमार पर जमर हमला बोला था. नीतीश के इस बयान के बाद वह सदन छोड़कर बाहर चली गईं और फूट-फूट कर रोने लगीं. निवेदिता सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं का अपमान किया है. उन्होंने जो बातें कहीं, इसके बारे में सभी जानते हैं लेकिन उन्हें सदन में सार्वजनिक तौर पर इस तरह की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली का दम घोंट रहा वायु प्रदूषण: एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर
    Next Article मुख्यमंत्री ने भ्रष्टाचार के आरोपी बीडीओ के विरुद्ध दिया अभियोजन स्वीकृत्यादेश

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.