Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली का दम घोंट रहा वायु प्रदूषण: एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर
    Breaking News Headlines

    दिल्ली का दम घोंट रहा वायु प्रदूषण: एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे प्रदूषित शहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर गंभीर बना हुआ है. बुधवार को मामूली सुधार के एक दिन बाद ही फिर से गंभीर’ श्रेणी में वापस आ गई है. कई इलाके ऐसे हैं जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक रिकॉर्ड तोड़ रहा है. इससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है. फेफड़े-आंख से लेकर दिल और दिमाग तक प्रदूषण सबको प्रभावित कर रहा है.

     

    केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार शहर का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह 6 बजे 418 दर्ज किया गया. लोदी रोड, जेएलएन स्टेडियम, सिरी फोर्ट, अरबिंदो मार्ग और दिलशाद गार्डन जैसे कुछ स्टेशनों को छोड़कर लगभग सभी स्टेशनों पर AQI “गंभीर” श्रेणी में दर्ज किया गया. आनंद विहार, द्वारका, शादीपुर, मंदिर मार्ग, आईटीओ, आर के पुरम, पंजाबी बाग, नॉर्थ कैंपस, मथुरा रोड, रोहिणी, पटपड़गंज, ओखला, इंडिया गेट, मुंडका सहित कई हवाई निगरानी स्टेशनों पर सुबह 6 बजे AQI 400 से ऊपर दर्ज किया गया.

     

     

    आनंद विहार में AQI 452, आरके पुरम में 433, पंजाबी बाग में 460 और ITO में 413 दर्ज किया गया. इस बीच, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) ग्रेटर नोएडा 474 एक्यूआई के साथ ‘सबसे प्रदूषित’ रहा. जबकि गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह 6 बजे हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई.

    कल रात 10 बजे, दिल्ली के आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) दिवाली से पहले ही 999 तक पहुंच गया, जो खतरनाक श्रेणी में है. राष्ट्रीय राजधानी में बिगड़ती वायु गुणवत्ता के बीच पराली जलाने पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान सरकारों को फटकार लगाई. एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि जैसे ही गुरुग्राम और फरीदाबाद में हवा की गुणवत्ता खराब हुई, हरियाणा परिवहन आयुक्त ने BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल श्रेणी के वाहनों के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइन एयरलाइन कंपनी ने दिया दिवाली गिफ्ट, सिर्फ 1999 रुपए करें हवाई सफर
    Next Article बवाल के बाद विधानसभा में नीतीश कुमार ने मांगी माफी कहा: ‘मैं अपनी निंदा करता हूं, खुद पर आ रही है शर्म’

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.