Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गजब के डॉक्टर: चाय-बिस्कुट नहीं मिलने पर बीच में ही छोड़ी सर्जरी, बेहोश हुई महिला, मचा हंगामा
    Breaking News Headlines

    गजब के डॉक्टर: चाय-बिस्कुट नहीं मिलने पर बीच में ही छोड़ी सर्जरी, बेहोश हुई महिला, मचा हंगामा

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नागपुर. महाराष्ट्र की उपराजधानी में आश्चर्यजनक मामला सामने आया है, जहां पर ऑपरेशन करने की बजाय बेहोश महिलाओं को उनके हाल पर छोड़कर डॉक्टर चाय-बिस्कुट खाने चले गये. परिजनों के हंगामा के बाद बवाल मच गया. घटना की जांच के आदेश दिये गये हैं. यह घटना नागपुर जिला परिषद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई. इससे एनेस्थीसिया लेने वाली चारों महिला मरीज नाराज हो गईं. जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं.

     

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि सरकारी अस्पताल में परिवार नियोजन सर्जरी के लिए बेहोश करने के बाद चार महिलाओं की सर्जरी को लेकर बड़ा हंगामा हुआ. यह बात सामने आई है कि चाय बिस्कुट नहीं मिलने पर डॉक्टर ने सर्जरी करने से मना कर दिया. डॉक्टरों की इस असंवेदनशीलता से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है, जबकि ग्रामीण इलाकों में पहले से ही स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है.

     

    इस पूरे घटनाक्रम पर डॉक्टर ने कहा कि हमें डायबिटीज हैं और समय पर चाय बिस्कुट चाहिए. इसके बिना हमारे ब्लड शुगर का लेवल गिर जाता है और हमारा ब्लड प्रेशर भी कम हो जाता है. इसलिए हमें वहां से एक कदम दूर जाना पड़ा.

    दरअसल यह घटना 3 नवंबर को जिले के मौदा तालुका के खाट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुई. इस अस्पताल के डॉक्टर का नाम तेजराम भलावी है. खाट स्थित सेंटर में भलावी परिवार नियोजन के लिए आठ महिलाओं की सर्जरी करने जा रहे थे. उन्होंने इनमें से चार महिलाओं का ऑपरेशन किया. बाद में उसने चार अन्य महिलाओं को भी बेहोश कर करवा दिया.

    दूसरे डॉक्टर को करना पड़ा ऑपरेशन

    इन महिलाओं के नाम हैं भारती नितेश कांटोडे (पाहुनी), प्रतिमा प्रमोद बराई (ढोलमारा), करिश्मा श्रीधर राजू (खाट) और सुनीता योगेश झांझोड़े. लेकिन समय पर चाय नहीं मिलने के कारण डा भलावी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से चले गए और वापस नहीं लौटे. सर्जरी के लिए आई चारों महिलाएं देखती रह गईं. इस पर संबंधित महिला के रिश्तेदारों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठजनों ने दूसरे डॉक्टर की व्यवस्था की.

    जांच के आदेश

    पीडि़त महिलाओं के परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा मचाया. कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अजय डावले ने जांच के मौखिक आदेश दिए हैं. इसके लिए तीन सदस्यों की कमेटी गठित की गई है और आदेश दिया गया है कि तीन दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपी जाए. गुरुवार को रिपोर्ट आने की उम्मीद है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरक्षण का दायरा 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी करने का प्रस्ताव, सीएम नीतीश कुमार न किया बड़ा ऐलान
    Next Article ओपीएस बहाली पर हड़ताल के लिए सीक्रेट बैलेट 20-21 नवम्बर को, थमेगी रेल, कर्मचारी छोड़ेंगे काम

    Related Posts

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    July 23, 2026

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    जहानाबाद, नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव; एसपी ने संभाला मोर्चा।

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.