Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आरएमएस हाई स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन के दो दिवसीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने किया उद्घाटन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति

    आरएमएस हाई स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन के दो दिवसीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने किया उद्घाटन

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आरएमएस हाई स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन के दो दिवसीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ, पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, विभिन्न राज्यों के तीन सौ से अधिक खिलाड़ी ले रहे प्रतियोगिता में भाग।

    जमशेदपुर। सोनारी खुटाडीह स्थित आरएमएस हाई स्कूल में दो दिवसीय सीबीएसई ईस्ट जोन बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2023 टूर्नामेंट का सोमवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक सह झारखंड भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, ट्रस्टी मेंबर डॉ आरके झुनझुनवाला, प्रेसिडेंट संजय केडिया और सीबीएसई पर्यवेक्षक राजेश प्रसाद शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी व उपस्थित अन्य अतिथियों ने द्वीप प्रज्वलित कर एवं स्कूल का झंडा फहराकर चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न पूरे देशभर के विभिन्न राज्यों के तीन सौ से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। समारोह के दौरान अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों से बारी-बारी परिचय प्राप्त कर शुभकामनाएं व्यक्त की।

    इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों के कारण आज देश ही नही बल्कि विदेशों में भी झारखंड का नाम बड़े सम्मान से लिया जाता है। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि स्पर्धाएं आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करती है। कोई जीतता है कोई हारता है, हारने वाला फिर आगे बढ़कर जीतने की दिशा में प्रयत्न करता है और इस तरह से यह क्रम चलता रहता है। और इन्हीं स्पर्धाओं के माध्यम से खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में उन्नति और सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते हैं। उन्होंने आरएमएस स्कूल के द्वारा आयोजित चैंपियनशिप की सराहना करते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की।

    इससे पहले, आरएमएस हाई स्कूल के प्रिंसिपल डॉ परिणीता शुक्ला ने कुणाल षाड़ंगी को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। इस दौरान कई गणमान्यजन मौजूद रहे।

    आरएमएस हाई स्कूल में सीबीएसई ईस्ट जोन के दो दिवसीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप का हुआ शुभारंभ पूर्व विधायक सह भाजपा प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने किया उद्घाटन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथाना प्रभारी पत्रकार पर उठाया हाथ,भाजपा नेत्री ने किया विरोध तो थाना प्रभारी एफआईआर करने का दिया धमकी
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा आयोजित वन अधिकार अधिनियम, 2006 के अंतर्गत ‘अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान’ के शुभारम्भ कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

    Related Posts

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    June 3, 2026

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    June 3, 2026

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    अत्याधुनिक सुविधायुक्त बनेगा कांड्रा स्टेशन, डीआरएम तरुण होरिया ने कांड्रा स्टेशन का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा

    आनंदमार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम में 500 लोगो के बीच किया पौधा वितरण

    भाटिन माइंस में सुरक्षा चूक पर यूसील की बड़ी कार्रवाई, अधिकारी हटाए गए, सुरक्षा व्यवस्था और सख्त

    हरिणा मेला की बंदोबस्ती बहाल करने की मांग, मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने उपायुक्त को लिखा पत्र

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.