
जामताड़ा: आज भाजपाइयों ने कुंडहित प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद जमाले राजा को पौधा देकर शिष्टाचार मुलाकात किया । मौके पर भाजपाइयों ने कहा कि प्रखंड विकास पदाधिकारी से उम्मीद है कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं योग्य लाभुक तक पहुंचाएंगे। प्रखंड क्षेत्र में विकास होगी। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी आश्वस्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाएं योग्य लोगों तक पहुंचाना ,प्रखंड क्षेत्र का विकास करना हमारी पहली प्राथमिकता है ।क्षेत्र में अगर किसी भी प्रकार की समस्याएं होती हैं तो हमसे संपर्क करें ।हम हर संभव समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा ।मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सजल दास ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के कुंडहित मंडल अध्यक्ष अरूप मंडल, विश्वरूप चौधरी मौजूद थे।

