Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ पूजा के दौरान मारपीट प्रकरण में सूर्य मंदिर समिति के आठ अन्य लोगों को मिली जमानत, जमानत पाने वालों में संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव गुंजन यादव समेत अन्य लोग शामिल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ पूजा के दौरान मारपीट प्रकरण में सूर्य मंदिर समिति के आठ अन्य लोगों को मिली जमानत, जमानत पाने वालों में संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव गुंजन यादव समेत अन्य लोग शामिल

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 4, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में छठ पूजा के दौरान मारपीट प्रकरण में सूर्य मंदिर समिति के आठ अन्य लोगों को मिली जमानत, जमानत पाने वालों में संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव गुंजन यादव समेत अन्य लोग शामिल

    जमशेदपुर। सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर परिसर में गत वर्ष छठ महोत्सव के दौरान सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों एवं विधायक सरयू राय के समर्थकों के बीच हुए मारपीट प्रकरण में आठ अन्य लोगों को जमानत दी गई। शनिवार को जमशेदपुर कोर्ट ने आठ लोगों की जमानत को मंजूरी दी। सूर्य मंदिर समिति के सदस्यों को जमानत मिलने से एक ओर जहां समिति के सदस्यों में हर्ष है। तो वहीं, सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने फैसले पर न्यायालय का आभार जताते हुए कहा कि इसे न्याय की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि विधायक सरयू राय ने लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के दौरान गलत बयानबाजी और अनावश्यक टिका-टिप्पणी कर छठ पूजा में विघ्न डालने की कोशिश की। इतना ही नही शहर के समर्पित सूर्य भक्तों को झूठे केस में फंसाने की साजिश की। लेकिन माननीय न्यायालय ने सभी षड्यंत्र को चारों खाने चित कर दिया। उन्होंने कहा कि न्यायालय का आदेश ऐसे लोगों को करारा जवाब है जो पद और पॉवर का दुरुपयोग कर लोगों को डराने और धमकाने का कार्य करते हैं। भूपेंद्र सिंह ने फैसले पर माननीय न्यायालय का आभार जताया है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को भी मंदिर समिति से जुड़े सोलह लोगों को जमानत दी गई।

    वहीं, सूर्य मंदिर समिति के संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि माननीय न्यायालय ने सूर्यभक्तों के ऊपर साजिश के तहत केस दर्ज कराने वालों को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि ऐसी बाधाएं हमारी सेवा भावना और संस्कृति संरक्षण के संकल्प को और मजबूत करती है। हम इन सबसे विचलित होने वाले नही हैं। सूर्य मंदिर समिति प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ महोत्सव का आयोजन पूरे धूमधाम से करेगी।

    इन आठ लोगों को मिली जमानत:
    संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, पूर्व महासचिव गुंजन यादव, कमलेश सिंह, सुशांत पांडा, कंचन सिंह, कुमार संदेश, विश्वजीत कुमार विशु।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान में एयरबेस पर फिदायीन हमला: आतंकियों ने एयरबेस में तबाह किए 40 विमान, 3 दहशतगर्द मारे गए
    Next Article जिला प्रशासन की पहल: सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रशासन की गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने का अभियान

    Related Posts

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    June 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    June 6, 2026

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    पूर्वी सिंहभूम के आमों की विदेश तक पहुंच, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार और दाम

    राज्यसभा उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह से मिले अमरप्रीत सिंह काले, लिया मार्गदर्शन

    शिक्षा व्यवस्था पर उपायुक्त सख्त: CWSN बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन, औचक निरीक्षण और पौधरोपण अभियान पर दिया जोर

    आर.डी. टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के साथ मिलकर कैंपस

    बोकारो में क्राइम मीटिंग: आईजी शैलेंद्र सिन्हा ने पुलिस अधिकारियों को दिए बेहतर पुलिसिंग के निर्देश

    गिद्दी सी चेकपोस्ट फायरिंग कांड का खुलासा, राहुल दुबे गिरोह का सक्रिय सदस्य गिरफ्तार

    पाकुड महंगाई, बेरोजगारी और बिजली संकट के खिलाफ माकपा का धरना-प्रदर्शन

    जमशेदपुर: रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    मानगो के बड़े नालों की सफाई सोमवार से शुरू होगी : अपर नगर आयुक्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.