Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाले भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाले भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    News DeskBy News DeskNovember 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने वाले भारत, जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, मलेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

    ◆ मुख्यमंत्री ने कहा- अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन खेल और खिलाड़ियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा

    ● *_अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए झारखंड तैयार_*

    ● *_खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्लेटफार्म देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध_*

    युवाओं को खेलों से जोड़ने में ये प्रतियोगिताएं काफी अहम साबित होगी: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड

    राज्य सरकार द्वारा वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी- 2023 में हिस्सा लेने वाले भारत, जापान, चीन, दक्षिण कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ियों के सम्मान में राजधानी रांची के जैप-एक परिसर स्थित ऑडिटोरियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में इस तरह की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का पहली बार आयोजन हो रहा है। आप सभी के सहयोग से इस आयोजन को शानदार और भव्य बनाने में हम सफल रहे । आगे भी ऐसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताएं यहां हो, इसके लिए सरकार हमेशा तैयार रहेगी ।

    *_ऐसे आयोजन खेल और खिलाड़ियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के आयोजन का कोई अनुभव नहीं था। लेकिन, हमें जब वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी का अवसर मिला तो इस सहर्ष स्वीकार किया। मेरा मानना है कि इस तरह का आयोजन खेल और खिलाड़ियों के विकास में मील का पत्थर शामिल होगा।

    *_खेलों के प्रति युवाओं का रुझान बढ़ेगा_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से यहां के युवाओं में निश्चित तौर पर खेलों के प्रति रूझान बढ़ेगा। वह खेलों से जुड़ेंगे और अपने प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करेंगे।

    *_झारखंड में काफी क्षमताएं हैं_*

    मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड भले एक छोटा राज्य है। लेकिन, यहां काफी क्षमताएं हैं। खनिज के साथ खेलों में भी यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमेशा से ही बेहतर परफॉर्मेंस करते आए हैं। यहां के खेल प्रतिभाओं को निखारने और प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

    *_ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी झारखंड को_*

    फेडरेशन ऑफ़ इंटरनेशनल हॉकी के प्रेसिडेंट श्री तैयब इकराम ने ओलंपिक क्वालीफायर की मेजबानी रांची को देने की घोषणा की। उन्होंने वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के शानदार और भव्य आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और राज्य सरकार की तारीफ की।

    *_भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी किए गए सम्मानित_*

    मुख्यमंत्री ने इस मौके पर होंगझाउ में हाल में आयोजित एशियन गेम्स-2022 में स्वर्ण पदक जीतने वाले भारती हॉकी टीम के खिलाड़ियों सम्मानित किया। सम्मानित होनेवाले खिलाड़ियों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पी आर श्रीजेश, गुरजान सिंह, मनदीप सिंह, वरुण कुमार और कोच क्रेग फुल्टन शामिल हैं।

    *_कलाकारों ने नृत्य पेश कर बांधा समां_*

    इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में झारखंड की लोककला का अदभुत संगम देखने मिला। कलाकारों ने नागपुरी, संताली, मुंडारी, उरांव, खड़िया, मानभूम छऊ, पाइका और हॉकी थीम पर आधारित नृत्य पेश कर समां बांध दिया।

    इस कार्यक्रम में खेल मंत्री श्री हफीजुल हसन, फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल हॉकी के प्रेसिडेंट श्री तैयब इकराम, हॉकी इंडिया के प्रेसिडेंट श्री दिलीप तिर्की, वीमेंस एशियंस चैंपियंस ट्रॉफी 2023- रांची ऑर्गेनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन- सह- अपर मुख्य सचिव श्री अरुण कुमार सिंह समेत कई वरीय पदाधिकारी, हॉकी इंडिया और हॉकी झारखंड के ऑफिशियल्स मौजूद थे।_

    चीन जापान दक्षिण कोरिया मलेशिया और थाईलैंड के खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मोरहाबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम का निरीक्षण किया।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मंत्रालय में 03 नवंबर 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Next Article राष्ट्रसंवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.