Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 50 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी शिवलोचन राय उर्फ लुस्की को बेगूसराय पुलिस एवं एस टी एफ बिहार की संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली से किया गया गिरफ्तार।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    50 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधी शिवलोचन राय उर्फ लुस्की को बेगूसराय पुलिस एवं एस टी एफ बिहार की संयुक्त कार्रवाई में दिल्ली से किया गया गिरफ्तार।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बेगूसराय : बेगूसराय पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार के सक्रियता और लगातार अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे मुहिम के कारण जिले में हो रही अपराध की घटना का उद्भेदन और गिरफ्तारी में बेगूसराय पुलिस लगातार कामयाबी हासिल कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार के निर्देश पर दिल्ली में किए गए पुलिस की छापेमारी में बेगूसराय जिला के 50 हजार का ईनामी कुख्यात अपराधकर्मी तेघरा थाना क्षेत्र के बनहारा निवासी शिवलोचन राय उर्फ लुस्कीको पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है ।इस संबंध में पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बतलाया है कि बेगूसराय जिला के 50 हजार का ईनामी कुख्यातअपराधकर्मी शिवलोचन राय उर्फ लुस्की को 2 नंबर 023को बेगूसराय पुलिस एवं S.T.F बिहार की टीम की संयुक्त कार्रवाई में मीठापुर चौक, थाना जैतपुर, जिला साउथ ईस्ट दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है।कुख्यातअपराधकर्मी शिवलोचन राय उर्फ लुस्की जो हथियार के बल पर कई हत्या, लूट एवं डकैती जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था । निर्देश के आलोक में इसके छिपने के सभी संभावित जगहों पर लगातार छापेमारी कर दौड़ाया जा रहा था।शिवलोचन राय उर्फ लुस्की बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना अन्तर्गत बनहारा गाँव का रहने वाला है। इसके द्वारा हत्या, लूट, डकैती अवैध आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास. . जैसे कई गंभीर अपराधों को अंजाम दिया गया था। सितम्बर 2022 में इसके गैंग के द्वारा बनहारा गाँव के राम सुबोध राय के घर में घुस कर डकैती के दौरान विरोध करने पर इनके पुत्र अवनीश राय को गोली मारकर हत्या कर दिया गया था। उक्त कुख्यात अपराधी के उपर हत्या, लूट, डकैती समेत 11 मामलें दर्ज है। कुख्यात अपराधी शिवलोचन राय उर्फ लुस्की के द्वारा आपराधिक गिरोह चलाते हुए सुपारी लेकर हत्या, लूट एवं डकैती जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे रहा था। इसके बढ़ते अपराधिक मामलों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बेगूसराय के अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय बिहार द्वारा 50 हजार का ईनाम घोषित किया गया था।ससमय पुलिस की त्वरित कारवाई से कुख्यात 50 हजार का ईनामी अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी में शामिल पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अलग से पुरस्कृत किया जायेगा ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleDelhi AQI: 5 साल में दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर, सुबह-सुबह छाया अंधेरा, सांस लेना भी दूभर
    Next Article बलिया थानान्तर्गत मिसीकार टोला में दुर्गा पुजा विसर्जन के दौरान हुए उपद्रव मामलें में पुलिस ने की कार्रवाई।

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.