Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छुट्टी न मिलने से करवा चौथ पर घर नहीं पहुंचा पति तो पत्नी ने लगा ली फांसी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    छुट्टी न मिलने से करवा चौथ पर घर नहीं पहुंचा पति तो पत्नी ने लगा ली फांसी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मथुरा. उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के थाना मगोर्रा के कस्बा सौंख में करवाचौथ त्योहार पर पति के घर न आने से नाराज होकर 27 वर्षीय पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी. विवाहिता की आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतिका के शव का पंचनामा भर दिया, लेकिन पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया.

     

    दरअसल, थाना मगोर्रा के गांव नौधरा में करवाचौथ व्रत रखने के दौरान विवाहिता ने अपने पति को फोन किया. पति ने छुट्टी न मिलने के कारण घर नही पहुंचा. तो पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी. जानकारी के अनुसार करवाचौथ व्रत की तैयारियों को लेकर सुमन देवी जुटी हुई थी. व्रत के एक दिन पूर्व मंगलवार को बाजार से श्रृंगार का सामान लेकर आयी थी. देर रात को अपने पति सुरेश को फोन किया और घर आने की बात कही. पति सुरेश राजस्थान के अलवर में फल की आढ़त पर मजदूरी का कार्य करता है. आढ़त से छुट्टियां न मिलने की बजह से सुरेश अपने घर पर नहीं पहुंच पाया. त्योहार पर पति सुरेश के न आने पर कमरे में पहुंच कर पंखे में चुनरी बांधकर फांसी लगा ली.

     

    घटना की जानकारी तब हुई जब सास समुंद्री देवी खेत से घर पर पहुंची. कमरे में सुमन का शव फंदे से लटक रहा था. इस घटना के बाद त्योहार को लेकर खुशी का माहौल मातम में बदल गया. घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई. पुलिस ने मामले की जांच की और शव का पंचनामा भर दिया. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया. महिला द्वारा आत्महत्या किया जाना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमराठा आरक्षण आंदोलन: मनोज जरांगे ने 9वें दिन खत्म की भूख हड़ताल
    Next Article भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में एवियेशन ब्रिगेड स्थापित किया, तैनात किया प्रचंड हैलिकॉप्टर

    Related Posts

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.