Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ ऑनसेंबल-वल्हल्ला में प्ले बैक सिंगर अमित त्रिवेदी मचाएंगे धमाल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    एक्सएलआरआइ ऑनसेंबल-वल्हल्ला में प्ले बैक सिंगर अमित त्रिवेदी मचाएंगे धमाल

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 1, 2023Updated:November 1, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ ऑनसेंबल-वल्हल्ला में प्ले बैक सिंगर अमित त्रिवेदी मचाएंगे धमाल
    – आइडिया समिट में इंडस्ट्री के दिग्गज देंगे लेक्चर, दो नवंबर से हो रही है शुरुआत

    एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में ऑनसेंबल- वलहल्ला का 24वां संस्करण 2 से 5 नवंबर तक होने जा रहा है, जिसमें बालीवुड के सुप्रसिद्ध प्ले बैक सिंगर अमित त्रिवेदी को धमाल मचायेंगे. एक्सएलआरआइ की ओर से होने वाले इस एनुअल कल्चरल, स्पोर्ट्स व मैनेजमेंट फेस्ट की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. इस दौरान करीब 40 से ज्यादा कार्यक्रम आयोजित की जायेगी. इसमें देश भर के 45 से अधिक बिजनेस स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही है. इस वर्ष ऑनसेंबल वलहल्ला की थीम “अनंत काल की गूंज” तय की गयी है. दो नवंबर (गुरुवार) को टाटा ऑडिटोरियम में उक्त लांचिंग के साथ ही ऑनसेंबल वलहल्ला का विधिवत उद्घाटन होगा. उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के पूर्व सीईओ एवं संपर्क फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष विनीत नायर शामिल होंगे. श्री नायर टाटा आडिटोरियम में बी स्कूल के छात्रों-शिक्षकों को संबोधित भी करेंगे. इस दौरान द नेक्स्ट जेन लीडर, स्ट्राइक या यील्ड, वार ऑफ विट और कई अन्य जैसे 30 से ज्यादा प्रमुख सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल व मैनेजमेंट से जुड़े कई इवेंट होंगे.
    ———–
    – आइडिया समिट में आएंगे नए विचार
    इस कार्यक्रम में आइडिया समिट का भी आयोजन किया जायेगा. जिसमें अलग-अलग सभी क्षेत्रों के दिग्गज शामिल होने के साथ ही अपनी बातों को प्रस्तुत करेंगे. इस साल, एसएचओ, सीएचआरओ और बिजनेस जैसे कई पैनल के साथ क्रिएटिविटी के क्षेत्र में विख्यात विश्वपति सरकार खा तौर पर शामिल हो रहे हैं. फाइनांस से संबंधित पैनल में स्टॉक्लोपेडिया से मोहित व मायुना जैन, हर्ष व हेत्वी कामदार, इंटरप्रेन्योर पैनल में सौम्या टंडन व श्रेया मेहता जबकि सीएचआरओ पैनल में महिंद्रा के एचआर हेड विनय अग्रवाल व अरविंद ग्रुप के असीम जगदाले खास तौर पर शामिल हो रहे हैं. ये सभी प्रतिस्पर्धियों को विशेष रूप से आइडिया समिट में विद्यार्थियों से रूबरू करवाया जायेगा.
    —–
    स्टैंडअप कामेडियन निशांत सूरी शहर के लोगों को गुदगुदायेंगे
    फेस्ट का सबसे मनोरंजक सेगमेंट द प्रो-शो इस साल खास होगा. 3 नवंबर को प्रसिद्ध ‘इंडियन ओसियन’ बैंड की प्रस्तुति होगी. जबकि 4 नवंबर को स्टैंडअप कॉमेडियन निशांत सूरी कामेडी नाइट में परफार्म करेंगे. जबकि 5 नवंबर की शाम बॉलीवुड के प्ले बैक सिंगर अमित त्रिवेदी अपनी आवाज से सभी को मदहोश करेंगे.
    —-
    पास से मिलेगी इंट्री

    इस शो में शामिल होने के लिए इंट्री पास के जरिये मिलेगी. पास ऑन्सेंबल वलहल्ला की वेबसाइट https://www.ensemblevalhallaxlri.com/ से बुक किए जा सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड-बिहार के सिखों को मिले एसजीपीसी में भागीदारी पंद्रह राज्यों से हो सदस्यों का मनोनयन
    Next Article जनता दल यूनाइटेड का कोल्हान प्रमंडलीय बैठक हुआ

    Related Posts

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    September 8, 2026

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    September 8, 2026

    प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 10 दिन में 4000 टन बफर स्टॉक खपाया, फिर भी देशभर में भाव बढ़े

    September 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध होगा खत्म, राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ शांति वार्ता पर हुई चर्चा

    भारतीय सेना को मिलेंगे घातक हथियार, डीएसी ने 1.10 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को दी मंजूरी

    प्याज की बढ़ती कीमतों पर सरकार का बड़ा दांव, 10 दिन में 4000 टन बफर स्टॉक खपाया, फिर भी देशभर में भाव बढ़े

    चतरा विधायक जनार्दन पासवान के बेटे का अपहरण, चंद घंटे में रांची पुलिस ने किया सकुशल बरामद

    तांबे की कीमतों ने तोड़ा ऑल-टाइम हाई रिकॉर्ड, जानें भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या पड़ेगा असर

    झारखंड हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी, रात में महिला के घर में घुसना, कपड़े उठाना दुष्कर्म की कोशिश नहीं

    सुको ने कहा- डॉक्टरों से मारपीट करने वाले नेताओं को फौरन लें हिरासत में, दोषियों को खुला न छोड़ें

    सागर में जहरीली शराब से ग्यारह मौतें: शासन पर उठे ग्यारह सवाल

    आदित्यपुर में प्लॉट से स्क्रैप तक सफेदपोश माफिया का कथित कब्जा: 20 साल से महिला उद्यमी संघर्षरत

    दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.