Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » त्यौहारी सीजन में महंगाई का झटका : कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 101 रुपए की बढ़ोत्तरी
    Breaking News Business Headlines

    त्यौहारी सीजन में महंगाई का झटका : कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 101 रुपए की बढ़ोत्तरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 1, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली। त्योहारी सीजन से पहले आज 1 नवंबर को कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों को तो स्थिर रखा लेकिन कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 101.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। 101.50 रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब राजधानी दिल्ली में एलपीजी का कमर्शियल सिलेंडर की नई कीमत 1833 रुपये हो गई है। हालांकि आपको बता दें कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

     

    एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें सिर्फ 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर पर लागू होंगी। जबकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं होगा। दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर के दाम 903 रुपये है, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 14 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 929 रुपये है। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 902.5 रुपये है। चेन्नई में भी घरेलू गैस सिलेंडर 918.5 रुपये में बिक रहा है।

    गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में पिछले महीने की पहली तारीख को भी बढ़ोत्तरी की थी। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत 1 अक्टूबर से 209 रुपये बढ़ा दी गई थी। अक्टूबर में नई दरें लागू होने का बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में खुदरा बिक्री कीमत 1731.50 रुपये हो गई थी जो कि अब नवंबर के बढ़ी हुए रेट के बाद 1833 रुपये हो गई। हालांकि अक्टूबर में भी सिर्फ कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया गया था और घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई थी।

    लगातार दो महीने से महंगा हो रहा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सितंबर में सस्ता भी हुआ था। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने सितंबर में 19 किलो वाले कामर्शियल सिलेंडर पर 157 रुपये की कटौती की थी, जिसके बाद दिल्ली में ये सिलेंडर 1522.50 रुपये और कोलकाता में 1636 रुपये में मिलने लगा था। वहीं अगस्त में भी कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की कटौती की गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसपा ने जारी की प्रचारकों की सूची, जेल में बंद आजम खान बनाए गए स्टार प्रचारक
    Next Article दो व्यक्तियों की हत्या की योजना को पुलिस द्वारा की गई विफल।

    Related Posts

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.