
02 अपराधी, 02 देशी पिस्टल, 01 कट्टा, 35 जिन्दा करतूस के साथ किया गया गिरफ्तार।
जेल में बंद सोनू द्वारा रची जा रही थी ये साजिश, स्मैक के धंधे में शामिल अपने प्रतिद्वंदी को रास्ते से हटाना चाहता था ।
ब्यूरो चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
बेगूसराय : पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार के सक्रियता के कारण जिले भर में लगातार विभिन्न थानों की पुलिस और पुलिस टीम द्वारा अपराध की योजना बना रहे अपराधियों को दबोचने एवं अपराध योजना को विफल करने में सफलता प्राप्त की है। इसी कड़ी में फिर बलिया थाना क्षेत्र में अपराध की योजना को विफल करने एवं अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।इस संबंध में पुलिस कप्तान योगेंद्र कुमार ने बताया कि 31 अक्टूबर 023 को समय करीब 10:10 बजे दिन में गुप्त सूचना प्राप्त हुआ कि शंकर यादव पे० स्व० राजेन्द्र यादव सा0 मझनपुर वार्ड नं0 1 थाना -बलिया के द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर दो व्यक्तियों की हत्या करने की योजना बनाया जा रहा है।प्राप्त गुप्त सूचना को दिया गया तथा निर्देशानुसार एसडीपीओ बलिया विनय कुमार राय के नेतृत्व में पुoनिo सुरेन्द्र कुमार सिंह थानाध्यक्ष बलिया, पु० अ०निo राजीव रंजन अपर थानाध्यक्ष बलिया, सशस्त्र बल बलिया थाना एवं जिला आसूचना इकाई की टीम के द्वारा मझनपुर गाँव में शंकर यादव के घर की घेराबन्दी करते हुए छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में दो अपराधियों को मौक पर गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 02 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 01 मैगजीन,01 गोली का विंडोलिया एवं 35 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में अपना-अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया की सोनू कुमार उर्फ सुमन कुमार पे कमलेश्वर प्रसाद यादव सा0 शालिग्राम थाना साहेबपुर कमाल जिला- बेगुसराय (वर्तमान में बेगूसराय जेल में काराधीन) एवं सुभाष यादव (पूर्व मुखिया) कोठिया पंचायत जिला खगड़िया के द्वारा दोनों षड्यंत्र करते हुए 01. पिन्टु यादव सा0 बलुआही एवं 02 बिट्टु कुमार यादव सा0- एनएसी रोड खगड़िया दोनों थाना नगर, जिला खगड़िया को बलिया थाना अन्तर्गत हत्या करवाने की फिराक में थे। घटना करने की षड्यंत्र में शामिल 2 अपराधियों को हथियार एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।ससमय पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई के कारण सुपारी लेकर हत्या करने की घटना को विफल करते हुए अपराधियों को अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।छापेमारी टीम में,शामिल,पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पुलिस पुरस्कृत किया जायेगा।

