Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप लमारी खुर्द गांव में 15 दिनों से सरकारी चापाकल खराब है
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप लमारी खुर्द गांव में 15 दिनों से सरकारी चापाकल खराब है

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 31, 2023No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संवाददाता- विवेक चौबे

    गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय के समीप लमारी खुर्द गांव में 15 दिनों से सरकारी चापाकल खराब है, जिससे स्थानीय लोगों को पानी पीने, नहाने व कपड़ा धोने सहित अन्य उपयोगी कार्यों में काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीण राजन कुमार ने बताया कि पंचायत मुखिया को भी जानकारी दी गई है, किन्तु अबतक उक्त चापाकल को ठीक कराकर उपयोगी नहीं बनाया गया। चापाकल खराब हो जाने से 30-40 घरों को पानी की समस्या से काफी दिक्कतें हो रही हैं। ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से पंचायत मुखिया व जलसहिया से उक्त चापाकल को ठीक कराकर पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम ने कहा कि स्थानीय ग्रामीणों ने उक्त समस्या की जानकारी नहीं दी है। उन्होंने कहा कि यदि उक्त चापाकल पीएचडी विभाग से होगा तो विभाग को सूचना दी जाएगी। यदि मुखिया फंड से होगा तो जल्द ही ठीक कराकर लोगों को समस्या से निजात दिलाई जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरदार बल्लभ भाई पटेल जयन्ती एवं इंदिरा गाँधी शहादत दिवस समारोह
    Next Article पटेल स्मारक समिति की ओर से आज बिष्टुपुर स्थित पटेल स्मारक स्थल पर सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई

    Related Posts

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.