Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनता दल (यू0) मुख्यालय में केक काटकर मनाया गया पार्टी का 20 वां स्थापना दिवस।नीतीश कुमार के विजन के कारण बिहार ने अपना खोया हुआ गौरव प्राप्त किया: उमेश सिंह कुशवाहा
    Breaking News बिहार

    जनता दल (यू0) मुख्यालय में केक काटकर मनाया गया पार्टी का 20 वां स्थापना दिवस।नीतीश कुमार के विजन के कारण बिहार ने अपना खोया हुआ गौरव प्राप्त किया: उमेश सिंह कुशवाहा

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 31, 2023Updated:October 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पटना:सोमवार को राजधानी पटना के वीरचंद पटेल मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में जनता दल (यू0) का 20वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर केक काटकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा सहित तमाम वरीय नेताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी। साथ ही संगठन को मजबूत और धारदार बनाने का संकल्प लिया गया।इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर, राममनोहर लोहिया एवं जननायक कर्पुरी ठाकुर के विचारों को न सिर्फ मानती है बल्कि उनके सपनों को पूरा करने में भी दिनरात लगी हुई है। 20वां स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी के सर्वमान्य नेता एवं बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, प्रदेश के तमाम पदाधिकारीगण साथ ही देशभर में फैले असंख्य कार्यकर्ताओं को हम ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमें इस बात का गर्व है कि हमारी पार्टी एक मात्र ऐसी पार्टी है जो न सिर्फ सामाजिक न्याय की बात नहीं करती बल्कि उसे धरातल पर उतारने का भी काम करती है और हमारे नेता श्री नीतीश कुमार के विजन के कारण ही बिहार ने अपना खोया हुआ गौरव पुनः प्राप्त किया एवं मा0 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारा बिहार निरंतर विकास के मार्ग पर तेज गति से आगे बढ़ रहा है।
    इस मौके पर मुख्य रूप से बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री जय कुमार सिंह, श्री राणा रणधीर सिंह चैहान, विधायक श्री जितेंद्र कुमार, मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेष महासचिव श्री अरूण कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, सुनील कुमार सुषील, पूर्व स0वि0प0 श्री संजय प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता हिमराज राम, विद्यानंद विकल, राजीव रंजन पटेल, राहुल खण्डेलवाल, राजीव रंजन पटेल, संतोष कुमार, नीतीश पटेल, आनंद मोहन, चंद्रिका सिंह दांगी, मुकेश कुमार, आसिफ कमाल, संतोष चैधरी, उत्तम कुशवाहा, सुमन सौरव, रोहित चंद्रवंशी, राजीव कुमार, कृष्णदेव कुशवाहा, मुन्ना चैधरी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने सरदार पटेल की 148वीं जयंती पर केवड़िया में किया ‘लौह पुरुष’ को नमन
    Next Article जमुई लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडूंगा :दीनानाथ पासवान

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.