Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजीपीसी ने जारी किया सिख जनगणना का प्रपत्र, सभी गुरुद्वारा कमिटियों को सौंपा जायेगा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    सीजीपीसी ने जारी किया सिख जनगणना का प्रपत्र, सभी गुरुद्वारा कमिटियों को सौंपा जायेगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 30, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीजीपीसी ने जारी किया सिख जनगणना का प्रपत्र, सभी गुरुद्वारा कमिटियों को सौंपा जायेगा

    *जनगणना के माध्यम से हर सिख सीजीपीसी से प्रत्यक्षरूप से जुड़ सकेगा: भगवान सिंह*
    सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) ने सिखों के हित में एक और सुखद पहल करते हुए सोमवार को साकची स्थित सीजीपीसी कार्यालय में सिख जनगणना का प्रपत्र जारी किया। इन प्रपत्रों को सभी गुरुद्वारा के कमिटियों को सौंप कर आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
    इस अवसर पर उत्साहित सीजीपीसी प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कहा कि यह पहल पूर्व योजना के तहत की गयी है। पिछले शुक्रवार की आम सभा में घोषित किये गए सिख जनगणना परियोजना को कार्यान्वित करना पुरे कोल्हान के सिखों के लिए हर्ष का विषय है। उन्होने कहा इस जनगणना के माध्यम से कोल्हान का प्रत्येक सिख के प्रत्यक्ष रूप से सीजीपीसी से जुड़ जाने से उनके सुख-दुःख और अन्य समस्याओं पर सीजीपीसी को संपर्क करने में काफी सुविधा होगी।
    सीजीपीसी के चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने सभी गुरुद्वारा कमेटियों से विनती की है कि वे सिख जनगणना प्रपत्रों को सिलसिलेवार तरीके से अपने क्षेत्राधिकार में सिख परिवारों से मिल उनमें जागरूकता लाते हुए प्रपत्रों को सौंपना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की सीजीपीसी सिखों के हितों के लिए हमेशा तत्पर है और निकट भविष्य में और परियोजनाएं लायेगी।
    सिख जनगणना प्रपत्र जारी करने के मौके पर सरदार भगवान सिंह के अलावा सरदार शैलेन्द्र सिंह, चंचल सिंह, गुरनाम सिंह बेदी, सुखदेव सिंह बिट्टू, कुलविंदर सिंह पन्नू, प्रकाश सिंह, जगतार सिंह नागी, सुरेंद्र सिंह छिंदे, अमरजीत सिंह भामरा, त्रिलोक सिंह, ज्ञानी कुलदीप सिंह, जसवंत सिंह, सुखविंदर सिंह राजू, हरविंदर सिंह गुल्लू, रणजीत सिंह राणा सहित अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोलमुरी जॉगर्स पार्क काली पूजा पंडाल का भूमि पूजन हुआ संपन्न
    Next Article बहरागोड़ा में डायल 108 के चार में से 3 एंबुलेंस ख़राब, कुणाल षाडंगी ने ट्वीट कर कसा तंज, लिखा – “हाल-ए-झारखंड”, डीसी ने लिया संज्ञान

    Related Posts

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    July 23, 2026

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.