Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बरौनी रिफाइनरी द्वारा टीबी से संक्रमित लोगों को निक्षय पोषण योजना के तहत पौष्टिक आहार सामग्री वितरित किया गया।
    Breaking News बिहार बेगूसराय

    बरौनी रिफाइनरी द्वारा टीबी से संक्रमित लोगों को निक्षय पोषण योजना के तहत पौष्टिक आहार सामग्री वितरित किया गया।

    Begusarai SamvadBy Begusarai SamvadOctober 29, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चन्दन शर्मा की रिपोर्ट
    बेगूसराय: बरौनी रिफाइनरी द्वारा टीबी से संक्रबरौनी रिफाइनरी द्वारा टीबी से संक्रमित लोगों को निक्षय पोषण योजना के तहत पौष्टिक आहार सामग्री वितरित किया गयामित लोगों को निक्षय पोषण योजना के तहत पौष्टिक आहार सामग्री वितरित किया गया भारत सरकार के प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बरौनी रिफाइनरी द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान एवं टीवी से संक्रमित लोगों के बेहतरी के लिए कार्यक्रम किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में 28 अक्टूबर2023 को बरौनी रिफाइनरी द्वारा बेगूसराय के टीबी से संक्रमित मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत पौष्टिक आहार सामग्री वितरित किया गया।
    संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्षों के अनुसार सभी देशों ने 2030 तक टी बी उन्मूलन का लक्षा तय किया है, लेकिन भारत सरकार ने वर्ष 2025 तक टीबी उन्मूलन का लक्षा रखा है और इस संकल्प को पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे है।इस प्रयास के तहत बरौनी रिफाइनरी ने प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत सामुदायिक सहायता की एक पहल की है और बेगूसराय के 1500 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट वितरित किया गया ।यह कीट बेगूसराय के सभी टीबी केन्द्रों पर एक साथ बांटे गए।इस अवसर मुख्य कार्यक्रम बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप के जुबली हॉल में आयोजित किया गय, शेष 17 टीबी केन्द्रों से सभी मरीज एवं टीबी उन्मूलन की टीम ऑनलाइन माध्यम से इस
    कार्यक्रम में जुड़े और निक्षय पोषण किट वितरित किए गए। इस प्रकार के निक्षय पोषण किट’ प्रतिमाह अगले 6 माह तक दिये जाएंगे। बरौनी रिफाइनरी कुल 9000 ‘निक्षय पोषण किट वितरित करेगी और इस योजना में करीब50 लाख रुपये का खर्च होगा। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन श्री आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख बरौनी रिफाइनरी ने श्री सत्य प्रकाश कार्यपालक निदेशक (तकनीकी), श्री जी आर के मूर्ति, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजना), डॉ. प्रशांत राऊत, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), एस जी वेंकटेश, मुखा महाप्रबंधक (टीएस एवं एचएसई), महाप्रबंधकगण उपमहाप्रबंधकगण, संजीव कुमार, अतिरिक्त महासचिव, बीटीएमयू, पीयूष कुमार राय, आईओओए, बरौनी रिफाइनरी के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया। इस कार्यक्रम में डॉ पुरुषोत्तम कुमार (सीडीओ) के नेतृता में जिला टीबी उन्मूलन की टीम मौके पर उपस्थित थी तथा जिले के अन्य टीवी ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े हुए थे। इन सभी की उपस्थिति में श्री झा ने टी बी से संक्रमित रोगियों को निक्षय पोषण किट सामग्री का वितरण किया।इस मौके पर संबोधित करते हुए श्री आर के झा, कार्यपालक निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, बरौनी रिफाइनरी ने कहा कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान को उच्च प्राथमिकता देना तथा इस अभियान को जन आंदोलन बनाना
    सभी नागरिकों का कर्तव्य है, क्योंकि टीबी हमारे देश में अन्य सभी संक्रामक बीमारियों से सबसे अधिक मृत्यु का कारण है। उन्होंने कहा कि विश्व की कुल टीबी मरीजों की संख्या के 25 प्रतिशत से अधिक संख्या भारत में है। यह बड़ी चिंता की बात है। उन्होंने कहा कि टीबी रोग से ग्रसित अधिकतर लोग समाज के गरीब वर्ग के हैं। आगे उन्होंने कहा कि आज 1500 टीबी मरीजों को निक्षय पोषण किट देने का यह प्रयास हमारे कॉर्पोरेट सामाजिक के तहत किया जा रहा है। हमारे इस पहल में बेगूसराय के टीबी सेंटर का पूरा सहयोग मिला है।इस टीबी मुक्त भारत अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए लोगों में टी बी के बारे में जागरूकता पैदा करना होगा। उन्हें बताना होगा कि इस बीमारी की रोकथाम संभव है। इसका इलाज प्रभावी और सुलभ है तथा बीमारी की रोकथाम और उपचार के लिए निःशुल्क सुविधा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि कुछ रोगियों और समुदायों में इस बीमारी को लेकर हीन भावना है और लोग इस बीमारी को कलंक के रूप में देखते हैं। यह भ्रम दूर करना होगा। इलाज से इस बीमारी से जरूर छुटकारा मिल सकता है। ये सभी बातें लोगों तक पहुंचनी चाहिए, तभी टीबी से प्रभावित लोग इलाज की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।यह जानकारी रवि भूषण कुमार, वरिष्ठ प्रबन्धक (कॉर्पोरेट संचार) बरौनी रिफाइनरी ने दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशादी की नीयत से 15 वर्षीय किशोरी की अपहरण मामला दर्ज
    Next Article बरौनी रिफाइनरी द्वारा टीबी से संक्रमित लोगों को निक्षय पोषण योजना के तहत पौष्टिक आहार सामग्री किया गया वितरित

    Related Posts

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    July 23, 2026

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला

    जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.