रजौली में शरद पूर्णिमा इस दौरान बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई और सबको खीर खिलाई गई।
ऋषभ कुमार की रिपोर्ट
रजौली: नगर स्थित संगत प्रांगण में शरद पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया। इस अवसर पर आरएसएस संघ की शाखा लगाई गई, इसके बाद खेल प्रतियोगिता सहित सामूहिक गीत, अमृतवचन व एकल गीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए। व्यवस्था प्रमुख के द्वारा उपस्थित स्वयंसेवकों को बौद्धिक के माध्यम से आरएसएस के बारे में और उसके कार्य मे बारे में बताया गया साथ कि हम उत्सव क्यो मानते है उसके बारे में विस्तार से बताया गया। वहीं उन्होंने कहा कि संघ के स्वंयसेवक को जिस रूप मे समाज ढूंढ़े स्वंयसेवक को उसी रूप में हमेशा तैयार रहना चाहिए। कहा कि आज का उत्सव मतभेद को समाप्त करने वाला है। जिस प्रकार दूध चीनी चावल को मिलाकर ही खीर संभव है उसी प्रकार सभी जाति को मिलाकर ही हिन्दुत्व की कल्पना संभव है। माँ भारती को पुनः विश्व गुरु बनाना है तो हम सब को एक होना पड़ेगा। मौके पर आरएसएस खंड संघचालक दिलिप कुमार, खंड कार्यवाह विजय आर्य,नगर कार्यवाह धीरज कुमार सोनी, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, मुख्य शिक्षक अनिल कुमार, स्वयंसेवक रंजन सिंह उर्फ बबलू, विनोद, सत्यप्रकाश, बब्लू लाल,गोलू सिंह,मनोज, देवेंद्र एवं संघ के पुराने व नए कार्यकर्ता स्वयंसेवक आदि मौजूद थे।

