Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 2050 तक करीब 3.5 करोड़ लोगों को करना होगा तटीय बाढ़ का सामना
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राष्ट्रीय शिक्षा

    2050 तक करीब 3.5 करोड़ लोगों को करना होगा तटीय बाढ़ का सामना

    News DeskBy News DeskOctober 27, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    2050 तक करीब 3.5 करोड़ लोगों को करना होगा तटीय बाढ़ का सामना

    एक्सएलआरआइ में 10 वें डॉ वर्गिस कुरियन मेमोरियल ऑरेशन का हुआ आयोजन

    शुक्रवार को एक्सएलआरआइ में 10 वें डॉ वर्गिस कुरियन मेमोरियल ऑरेशन का आयोजन किया गया. इस दौरान दुग्ध क्रांति के जनक डॉ वर्गिस कुरियन को जहां याद किया गया, वहीं भारत में ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आर्थिक रूप से सबल बनाने की दिशा

     

     

    में डॉ कुरियन द्वारा किये गये कार्यों से सभी को अवगत भी कराया गया. इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में रिन्यू की को-फाउंडर सह सस्टेनेबिलिटी की चेयरपर्सन वैशाली निगम सिन्हा उपस्थित थीं. उन्होंने एक्सलर्स को संबोधित करते हुए सोशल इंटरप्रेन्योर की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया. साथ ही कहा कि अब ग्लोबल वार्मिंग कोई सामाजिक या सैद्धांतिक मुद्दा नहीं है. साथ ही यह अब यह वह विचार नहीं है जिसके बारे में हम अब सम्मेलनों में बात करते हैं. बल्कि अब यह एक क्षेत्र है, जिस पर लोग मिल कर काम कर रहे हैं. ग्लोबल वार्मिंग से निबटने के लिए तरह-तरह के मॉडल पेश किया जा रहा है.

     

    इस दौरान उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताया. जलवायु परिवर्तन का एक बड़ा सामाजिक आर्थिक प्रभाव है. वर्ष 2050 तक 35 मिलियन भारतीयों को तटीय बाढ़ का सामना करना पड़ेगा, जबकि सदी के अंत तक यह संख्या बढ़कर 40-50 मिलियन हो जाएगी

     

     

    . सुश्री सिन्हा ने कहा कि छोटे-छोटे बदलाव कर ग्लोबल वार्मिंग के लिए सकारात्मक दिशा में बड़ा प्रभावकारी कार्य किया जा सकता है. इस दौरान वैशाली निगम सिन्हा ने एक्सएलआरआइ द्वारा सोशल इंटरप्रेन्योर की दिशा में किये जाने वाले कार्यों की सराहना भी की गयी. इस अवसर पर डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने जहां डॉ वर्गिस कुरियन द्वारा देश हित में किये जाने वाले कार्यों को याद किया वहीं उनके द्वारा किये गये कार्यों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया.

     

    मौके पर फादर एरूपे सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड सस्टेनेबिलिटी के चेयरपर्सन डॉ एल टाटा रघुराम ने भी एक्सएलआरआइ द्वारा सामाजिक क्षेत्रों में किये जाने वाले कार्यों की जानकारी दी.

    2050 तक करीब 3.5 करोड़ लोगों को करना होगा तटीय बाढ़ का सामना
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना इस्तीफा सौंपा:रघुवर दास
    Next Article सिख विरसा प्रदर्शनी में दिखा महिलाओं का हुनर

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.