Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 25, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में आज तकनीकी विभागों की समीक्षा हेतु आहूत जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न

    कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश

    कार्यों को ससमय पूरा करें; शिथिलता बर्दाश्त नहीं की किया जाएगा – उपायुक्त

    आज दिनांक 25.10.2023 को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्री शशि भूषण मेहरा (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित तकनीकी विभाग की समीक्षा हेतु जिला समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई।

    बैठक में जामताड़ा जिला अंतर्गत क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं से संबंधित तकनीकी विभागों यथा ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल, सिंचाई, लघु सिंचाई, भवन, पथ, विद्युत, पेयजल एवं स्वच्छता, ग्रामीण कार्य एवं एनआरईपी की समीक्षा विस्तार पूर्वक किया गया।

    बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमंडल एवं विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बैठक के दरम्यान कहा कि कार्य स्थल का निरीक्षण करें, ताकि किसी स्तर पर गलती न हो, कार्य समय पर पूर्ण हो एवं अल्पावधि वाले अगले महीने तक सभी कार्य हो जाने चाहिए।

    उपायुक्त ने ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल के द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण आदि को लेकर कार्यपालक अभियंता को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएमएफटी, अनाबद्ध निधि से निर्माण कराए जा रहे कार्यों में लेट लतीफी न हो और जल्द से जल्द कार्य हो इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

    बैठक में सिंचाई प्रमंडल की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने चालू वित्तीय वर्ष में क्रियान्वित कार्यों के भौतिक स्थिति की जानकारी ली। लघु सिंचाई प्रमंडल की समीक्षा क्रम में उपायुक्त ने क्रियान्वित कार्य चेकडैम निर्माण एवं तालाब जीर्णोद्धार के लक्ष्य की समीक्षा की। बताया गया तालाब जीर्णोद्धार का जो लक्ष्य मिला था, उसका जीर्णोद्धार करा दिया गया है। वहीं विभिन्न प्रखंडों में चेक डैम निर्माण को लेकर वर्तमान भौतिक स्थिति की समीक्षा के दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि कार्य क्षेत्र पर जाकर देखें, कि गुणवत्ता पूर्ण कार्य हो रहा है अथवा नहीं। उपायुक्त ने कहा कि चेक डैम निर्माण कार्य में गुणवत्ता से समझौता नहीं होनी चाहिए अन्यथा कड़ी विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। भवन प्रमंडल जामताड़ा द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं/कार्यों के अद्यतन स्थिति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्वास्थ्य उप केंद्र भवन निर्माण को निर्धारित समयावधि के भीतर पूर्ण करें। उपायुक्त ने कहा कि जिन भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण है, उसे संबंधित विभागों को हैंड ओवर करें।

    *सड़कों पर अनावश्यक रूप से बने अवरोधकों को हटाएं*

    पथ प्रमंडल जामताड़ा द्वारा क्रियान्वित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अद्यतन स्थिति से अवगत हुए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में क्वालिटी का विशेष ध्यान रखें साथ ही परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़क के किनारे में लगाए जाने वाले पेड़ों को लेकर संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने सड़कों पर अनावश्यक रूप से बने अवरोधकों को हटाने एवं बिना अनुमति के इसका निर्माण नहीं करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    विद्युत आपूर्ति प्रमंडल की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता के बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने विद्युत आपूर्ति, 33/11 के0भी0 विद्युत शक्ति उपकेंद्र के निर्माण के अलावा वन टाइम सेटलमेंट योजना की समीक्षा कर अपेक्षित प्रगति लाने का निर्देश दिया।

    *मल्टी विलेज स्कीम का करें नियमित अनुश्रवण*

    पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा के समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने मल्टी विलेज स्कीम, हर घर नल से जल योजना, जलापूर्ति योजना आदि के तहत कार्यान्वित योजनाओं में किसी प्रकार की शिथिलता नहीं हो, इसके लिए नियमित रूप से भौतिक जांच करने का निर्देश दिया। वही कहा कि निर्माण कार्य से लेकर पानी आपूर्ति में अगर कहीं शिकायत मिलती है तो सभी संबंधित के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

    *इनकी रही उपस्थिति*

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री अनिलसन लकड़ा के अलावा तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleथाना प्रभारी और पप्पू सम्मानित हुए
    Next Article उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा शशि भूषण मेहरा की अध्यक्षता में जिला आपूर्ति विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक संपन्न; बैठक के दौरान दिए गए कई आवश्यक दिशा निर्देश

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Legit99 Casino: Short Mobile Sessions and Quick Decisions for Players on the Go

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.