Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 14 दिवसीय ‘आदि महोत्सव- जनजातीय उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन और वाणिज्य का उत्सव’ संपन्न
    Breaking News Business Headlines जमशेदपुर झारखंड रांची

    14 दिवसीय ‘आदि महोत्सव- जनजातीय उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन और वाणिज्य का उत्सव’ संपन्न

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    14 दिवसीय ‘आदि महोत्सव- जनजातीय उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन और वाणिज्य का उत्सव’ संपन्न

    जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल समापन कार्यक्रम में हुए शामिल, शिल्पकारों, कलाकारों का बढ़ाया हौसला

    बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित 14 दिवसीय ‘आदि महोत्सव- जनजातीय उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन और वाणिज्य का उत्सव’ के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री एवं विशिष्ट अतिथि वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल शामिल हुए। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों ने अलग- अलग प्रदेशों के स्टॉल में घूम-घूमकर शिल्पकारों, कलाकारों की हौसलाअफजाई की तथा उनकी कला की बारिकियों को देखा, समझा तथा उनका उत्साहवर्धन किया । साथ ही 14 दिवसीय उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उद्यमियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।

    *जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त* ने अपने संबोधन में कहा कि देश के अलग-अलग प्रांत से आए शिल्पकारों ने अपने देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रदर्शन अपने कला, हस्तशिल्प, व्यंजन के माध्यम से किया, पूर्वी सिंहभूम जिलावासियों को यह सुनहरा अवसर मिला जिसके लिए हम सभी आभारी हैं । उन्होने कहा कि कलाकृति, हैंडलूम या अन्य आर्ट सिर्फ कॉमर्स ओरिएंटेड नहीं है बल्कि हमारी परंपरा से जुड़ी हैं । सदियों से जो स्किल, कला हमारे देश में चली आ रही हैं उसे संरक्षित कैसे करें इस दिशा में यह अच्छी पहल है । हस्तशिल्प को बढ़ावा देने में खादी बोर्ड द्वारा भी इस दिशा में प्रयास किये जा रहे हैं । जिला प्रशासन भी इस दिशा में प्रयासरत है कि कैसे हमारे शिल्पकारों को पहचान मिले, मार्केट मिले जिससे शिल्पकारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो । उन्होने कहा कि यह उत्सव देश के विभिन्न आदिवासी समुदायों की संस्कृति, उनकी जीवनशैली को जानने समझने का अवसर है, कारीगरों से मिलने, उनकी संस्कृति और परंपराओं से परिचित होने का अवसर है।

    *वरीय पुलिस अधीक्षक* ने इस नई पहल की सराहना करते हुए कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझ सकें, हैंडिक्राफ्ट को देख सके, खूबसूरत कलाकृतियों का अवलोकन कर सकें इस दिशा में यह आयोजन काफी सफल रहा । उन्होने बताया कि महानगरों में इस तरह के आयोजन होते रहते हैं, जमशेदपुर को यह अवसर मिलना गर्व की बात है । आदि महोत्सव के माध्यम से जनजातीय उद्यमिता, शिल्प, संस्कृति, व्यंजन, वाणिज्य और प्राचीन पारंपरिक कला की भावना का जश्न मनाया जाना गौरव की बात है ।

    गौरतलब है कि इस 14 दिवसीय आदि महोत्सव में विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) और वन धन केंद्र लाभार्थियों सहित लगभग 336 जनजातीय कारीगर और कलाकारों ने भाग लिया। महोत्सव में 150 से ज्यादा स्टॉल लगाये गए जिसमें कला, हस्तशिल्प, प्राकृतिक उत्पाद और स्वादिष्ट व्यंजन का प्रदर्शन किया गया। 100 स्टॉल पर हस्तशिल्प, 20 पर भारतीय ट्राइबल के व्यंजन और 30 अन्य पर विभिन्न मंत्रालयों द्वारा अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया गया ।

     

    14 दिवसीय 'आदि महोत्सव- जनजातीय उद्यमिता व्यंजन और वाणिज्य का उत्सव' संपन्न शिल्प संस्कृति
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदर्जनों पूजा पंडाल का स्वास्थ्य मंत्री बना गुप्ता ने किया उद्घाटन झारखंड के सुख समृद्धि के लिए माता रानी  से की कामना
    Next Article डॉ सुधा नंद झा ज्योतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र द्वारा प्रस्तुत राशिफल

    Related Posts

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    May 25, 2026

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रोहिणीबेड़ा में बाहरी लोगों पर अशांति फैलाने का आरोप, ग्रामीणों ने डीसी से की जांच की मांग

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई सस्पेंड

    जमशेदपुर में ट्रैफिक जांच के नाम पर अवैध वसूली, दो एएसआई निलंबित

    पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है

    रामगढ़ बैटरी ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति जलकर राख

    टाटा लीज नवीकरण प्रस्ताव को सार्वजनिक करे जिला प्रशासन जमशेदपुर।

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.