Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 20 नवंबर तक कोर्ट में वार्षिक अवकाश……
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    20 नवंबर तक कोर्ट में वार्षिक अवकाश……

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 20, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    20 नवंबर तक कोर्ट में वार्षिक अवकाश
    न्यायिक कामकाज वैकल्पिक प्रबंध किए गए
    जमशेदपुर। अगले 20 नवंबर तक न्यायालय में वार्षिक अवकाश रहेगा और पक्षकारों तथा अन्य जरूरी कार्यों के संपादन के लिए माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा ने वैकल्पिक प्रबंध किए हैं।
    जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायालय, विशेष न्यायालय एवं पोक्सो न्यायालय के लिए किए गए प्रबंध के अनुसार 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक विशेष न्यायाधीश कंवलजीत चोपड़ा, 25 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (तीन) निशांत कुमार, 28 अक्टूबर से 29 अक्टूबर जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (पांच) मंजू कुमारी, 30 अक्टूबर से 4 नवंबर तक जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एक) राजेंद्र कुमार सिन्हा, 5 नवंबर से 11 नवंबर तक जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (दो) आभास वर्मा, 12 नवंबर से 20 नवंबर तक जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एक)घाटशिला तथा 14 नवंबर से 20 नवंबर तक प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा कामकाज देखेंगे।
    एक अन्य वैकल्पिक व्यवस्था के अनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा 14 एवं 17 नवंबर को जमशेदपुर, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कमलेश कुमार शुक्ला 16 नवंबर को घाटशिला, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश राजेंद्र कुमार सिंह 30 अक्टूबर एवं 3 नवंबर को जमशेदपुर तथा 1 नवंबर को घाटशिला में, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश आभास वर्मा 6 नवंबर एवं 10 नवंबर को जमशेदपुर तथा 8 नवंबर को घाटशिला में, जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश निशांत कुमार 26 अक्टूबर को जमशेदपुर में तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश चौधरी मंजू कुमारी 28 अक्टूबर को घाटशिला में कोर्ट करेंगे।
    प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय एवं अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय के संपादन के लिए 21 अक्टूबर शनिवार से 5 नवंबर रविवार तक अतिरिक्त प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय दो श्री गति कृष्णा तिवारी तथा 6 नवंबर से लेकर 20 नवंबर सोमवार तक प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री अमितेश लाल कामकाज का संपादन करेंगे।
    इसी तरह न्यायिक अदालतों के लिए भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है। 21 अक्टूबर से 5 नवंबर तक अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बंकिम चंद्र चटर्जी, 6 नवंबर से 16 नवंबर तक अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी चंद्रभानु कुमार तथा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी घाटशिला सह सिविल जज एक अमित आलदा जज़ इंचार्ज के रूप में भूमिका निभाएंगे।
    न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत का काम वैकल्पिक तौर पर 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बीसी चटर्जी, न्यायिक दंडाधिकारी सौदामणि सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रशांत सिंह एवं न्यायिक दंडाधिकारी रिचेश कुमार, 24 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बीसी चटर्जी, न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री ज्योत्सना पांडे और न्यायिक दंडाधिकारी नरेंद्र कुमार, 27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बीसी चटर्जी, न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री कंचन कुमारी एवं न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री मोनिका श्रीवास्तव, 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बीसी चटर्जी न्यायिक दंडाधिकारी पवन कुमार और न्यायिक दंडाधिकारी सुप्रिया रानी तिग्गा, 2 नवंबर से 4 नवंबर तक अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बीसी चटर्जी, न्यायिक दंडाधिकारी मयंक मालियाज और न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री श्री प्रिया, 5 नवंबर को अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी बीसी चटर्जी एवं न्यायिक दंडाधिकारी रवि शंकर पांडे, 6 एवं 7 नवंबर को न्यायिक दंडाधिकारी रवि शंकर पांडे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रभानु कुमार, 8 नवंबर से 10 नवंबर तक अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रभानु कुमार न्यायिक दंडाधिकारी आलोक कुमार एवं न्यायिक दंडाधिकारी आदित्य, 11 नवंबर से 13 नवंबर तक अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंद्रभानु कुमार न्यायिक दंडाधिकारी राजेंद्र प्रसाद और न्यायिक दंडाधिकारी विकास भगत, 14 से 16 नवंबर तक न्यायिक दंडाधिकारी संजय कुमार न्यायिक दंडाधिकारी आलोक ओझा एवं न्यायिक दंडाधिकारी नुमान खान आजम तथा 17 नवंबर से 20 नवंबर तक अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश दंडाधिकारी चंद्रभानु कुमार न्यायिक दंडाधिकारी ए एन मारकी, न्यायिक दंडाधिकारी एकता सक्सेना एवं न्यायिक दंडाधिकारी उत्कर्ष जैन न्यायिक काम देखेंगे।
    इसके साथ ही अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह सिविल जज सह सहायक सत्र न्यायाधीश सुश्री सुशीला सोरेन 6 नवंबर से 20 नवंबर तक घाटशिला तथा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह दीवानी न्यायाधीश अमित ऑल द 21 अक्टूबर से 5 नवंबर तक घाटशिला के प्रभार में रहेंगे।
    प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा के द्वारा जारी आदेश की प्रति केंद्रीय कारागार प्रशासन, घाटशिला जेल प्रशासन, जमशेदपुर बार एसोसिएशन के तदर्थ कमेटी के अध्यक्ष, घाटशिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष को भेजी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरोटरेक्ट क्लब ऑफ स्टील सिटी एवं नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने आदिशक्ति कन्या पूजन का किया आयोजन, ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल रघुवर दास आयोजन में हुए शामिल, सैकड़ो बालिकाओं के बीच शिक्षा किट का हुआ वितरण
    Next Article सोनारी में विजय गोल्डन टाउन ओनर्स एसोसिएशन की पूजा पंडाल का उद्घाटन सोसाइटी के चेयरमैन एवं राज्य कांग्रेस के नेता राकेश तिवारी ने किया

    Related Posts

    मानसून की पहली बारिश ने खोली मानगो-कपाली की बदहाल सड़क व्यवस्था की पोल

    July 10, 2026

    सुपौल में 7 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार; गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी

    July 10, 2026

    वेणुगोपाल ने राममंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाया सवाल

    July 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानसून की पहली बारिश ने खोली मानगो-कपाली की बदहाल सड़क व्यवस्था की पोल

    सुपौल में 7 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार; गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में लगाई आग, पुलिस जांच में जुटी

    वेणुगोपाल ने राममंदिर में ‘चढ़ावा चोरी’ के मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर उठाया सवाल

    खूंटी में महिला समेत दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिले शव

    खस्सी’ बोलकर खिला रहा था ‘मुर्गा का मीट निकाह के बाद भोज में बाराती और शराती भिड़े, आधा दर्जन से अधिक घायल।

    गिरिडीह पुणे से रहस्यमय ढंग से लापता हुआ डुमरी का प्रवासी मजदूर, परिवार ने सरकार से लगाई खोजबीन की गुहार

    कुमारडूबी विद्यालय में मलेरिया जांच शिविर, 81 बच्चों की रिपोर्ट मिली निगेटिव।

    बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ कराएगा 1001 श्रद्धालुओं की नि:शुल्क कांवर यात्रा, 20 जुलाई से होगा पंजीयन

    PESA को ठेंगा रैंकिनी मंदिर में 19 करोड़ का खेल ग्राम सभा से पूछा तक नहीं

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.