Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दुर्गा पूजा को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने किया विधि व्यस्था और शांति समिति की बैठक, समिति के सदस्य ने दिए कई सुझाव, डीसी और एसपी ने कहा असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटेगी पुलिस
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    दुर्गा पूजा को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने किया विधि व्यस्था और शांति समिति की बैठक, समिति के सदस्य ने दिए कई सुझाव, डीसी और एसपी ने कहा असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटेगी पुलिस

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दुर्गा पूजा को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन ने किया विधि व्यस्था और शांति समिति की बैठक, समिति के सदस्य ने दिए कई सुझाव, डीसी और एसपी ने कहा असामाजिक तत्वों से कड़ाई से निपटेगी पुलिस
    गिरिडीह
    दुर्गा पूजा को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन की तैयारी में जुटा हुआ है। पिछले कई दिनों से जिले के अलग अलग थानों में शांति समिति की बैठक लगातार जारी है। वही गुरुवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुआ। तो इसके कुछ देर बाद फेस्टिवल को लेकर ही विधि व्यस्था की बैठक आयोजित हुआ। हालाकि शांति समिति के बैठक में चंद सदस्य शामिल हुए थे।

     

     

    इस दौरान बैठक में डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा, अपर समाहर्ता विल्सन भेंगरा, डीआरडीए डायरेक्टर आलोक कुमार शामिल हुए। शांति समिति के सदस्यो के बीच से कई सुझाव आए। जिसमे सदस्यो ने कहा की अष्टमी, नवमी और विसर्जन के दिन पुलिस बलो की तैनाती बेहद जरूरी है। मौके पर कई पूजा समिति के सदस्यों ने अपने अपने पूजा पंडाल आने जाने वाले रास्तों का जिक्र करते हुए कहा की जिला प्रशासन फेस्टिवल को लेकर ही अस्थाई रूप से ऐसे सड़को की मरम्मती करा दे। जिसे भक्तो को परेशानी नहीं हो। कई सदस्यो ने सप्तमी पूजा से अष्टमी और नवमी तक अनकट बिजली आपूर्ति जारी रखने का सुझाव दिया और कहा की तीनो दिन बाजार में भीड़ रहता है। ऐसे में लाइन का रहना बेहद जरूरी है।

     

     

    इधर समिति के सदस्यो के बीच से आए सुझाव के बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा ने भरोसा दिलाया की अब लगातार पुलिस बल चप्पे चप्पे पर तैनात होंगे। जहा जरूरी होगा, वहा सादे लिबास में पुलिस अधिकारी तैनात किए जा रहे है। जिसे असामाजिक तत्वों को किसी प्रकार का मौका न मिले। इस दौरान डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने भी कहा की बिजली आपूर्ति बहाल रखने का निर्देश दिया गया है। ऐसे में तीनो दिन बिजली आपूर्ति बेहतर करने का प्रयास किया जाएगा। डीसी ने कहा की दुर्गा पूजा के समापन तक जिला प्रशासन मुस्तैद है। किसी तरह की लापरवाही बरतने का कोई जगह नही। जबकि जिले के हर वैसे जलस्त्रोत जहा मूर्तियों का विसर्जन किया जाना है। उनकी सफाई भी कराया जा रहा है। इधर बैठक में कई अधिकारी और समिति के सदस्य शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य की सभी 14 लोकसभा सीट पर पार्टी जीत दर्ज करेगी,एक मजदूर को मुख्यमंत्री के साथ राज्यपाल तक बनाया
    Next Article दुर्गोत्सव के दौरान सप्तमी, अष्टमी और महानवमी को शराब बंदी, श्रद्धालुओ से चार पहिया वाहन उपयोग न करने के लिए रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति की ओर से निकाली जागरूकता मार्च

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.