Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरकार का डबल तोहफा: कर्मचारियों का 4% बढ़ा DA, MSP बढ़ी और रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस
    Breaking News Headlines धर्म राजनीति राष्ट्रीय

    सरकार का डबल तोहफा: कर्मचारियों का 4% बढ़ा DA, MSP बढ़ी और रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सरकार का डबल तोहफा: कर्मचारियों का 4% बढ़ा DA, MSP बढ़ी और रेलवे कर्मचारियों के लिए बोनस
    मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के साथ किसानों को बड़ा तोहफा दे दिया है। केंद्र सरकार ने कर्मचारियों की महंगाई भत्ते में इजाफे को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और पेंशनरों के महंगाई राहत (DR) में 1 जुलाई 2023 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया गया है। वहीं सरकार ने किसानों को राहत देते हुए रबी फसलों की एमएसपी में भी इजाफा कर दिया है। साथ ही रेलवे कर्मेचारियों को बोनस देने पर मुहर लगी है।

     

    डीए और डीआर में इजाफा

    लंबे समय से लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स इस ऐलान का इंतजार कर रहे थे। मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए डीए और डीआर में इजाफा कर दिया है। डीए और डीआर में 4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अब डीए और डीआर 46 फीसदी हो गया है। दोनों को जुलाई से लागू कर दिया जाएगा। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी होने के बाद कर्मचारियों की सैलरी में भी उछाल देखने को मिलेगा।

     

     

    किसानों को भी मिली खुशखबरी

    केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के अलावा किसानों को भी बड़ा तोहफा मिला है। कैबिनेट ने छह रबी फसलों पर एमएसपी बढ़ा दिया है। तिलहन और सरसों में 200 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। वहीं, मोटा अनाज की पैदावार को बढ़ाने के लिए फैसला लिया गया है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि मसूर पर 425 रुपए प्रति क्विंटल, गेहूं के लिए 150 प्रति क्विंटल और बार्ले के लिए 115 रुपए प्रति क्विंटल, चना के लिए 105 रुपए प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।

     

     

    रेलवे के नॉन गैजेट कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी

    किसानों के अलावा, रेलवे कर्मेचारियों को बोनस देने पर मुहर लगी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट की बैठक के बाद बताया कि रेलवे के नॉन गजेटेड कर्मियों के लिए 78 दिनों की सैलरी के बराबर बोनस दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले से 11 लाख 340 रेल कर्मचारियों को फायदा होगा और इसपर 1969 करोड़ रुपये का भार सरकारी खजाने पर आएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली – NCR में ठंड ने दी दस्तक , और गिरेगा तापमान
    Next Article संघर्ष के बीच आज इजरायल का दौरा करेंगे ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक

    Related Posts

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    June 3, 2026

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    June 3, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    ब्राह्मी लिपि पर त्रिदिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ, भारतीय ज्ञान-परंपरा से जुड़े प्रतिभागी

    डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक संपन्न, सड़क, जलापूर्ति, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना विकास योजनाओं पर हुई विस्तृत चर्चा

    ईंट निर्माता एसोसिएशन ने प्रदूषण बोर्ड चेयरमैन का किया स्वागत, लाइसेंस प्रक्रिया आसान होने पर जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.